यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) पद पर नियुक्ति के लिए यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा विज्ञापन 2023 जारी कर दिया गया है। कंपनी अखिल भारतीय स्तर पर अपने कार्यालयों के लिए कुशल और निर्धारित मानदण्डों के अनुसार योग्यता धारण करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगी। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त 2023 से 14 सितंबर 2023 तक यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रसाशनिक अधिकारी (स्केल-1) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र की एक अग्रणी बीमा कंपनी है, जिसका पूर्ण स्वामित्व भारत सरकार के पास है, जिसका सकल प्रीमियम लगभग 17,644 करोड़ रुपये है। इस बीमा कंपनी के पूरे देश में सर्विस हब सहित लगभग 1500 से अधिक कार्यालय कार्यरत/संचालित है, और साथ यह कंपनी उत्तरोत्तर सेवा क्षेत्र में अपने ग्राहकों और कार्यालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रही है। यूआईआईसी, प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के 100 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती हेतु यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा 2023 आयोजित करेगी।
यूआईआईसी एओ भर्ती विज्ञापन 2023 के माध्यम से विधि, लेखा/वित्त, कंपनी सचिव, बीमांकिक, डॉक्टर, इंजीनियर (सिविल/ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीई/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना विज्ञान) और कृषि डोमेन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 100 रिक्त पदों पर विशेषज्ञों की नियुक्ति करेगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) के रूप में नियुक्त किया जाएगा; इस अवधि को कंपनी के विवेक पर बढ़ाया जा सकता है। यूआईआईसी भर्ती परीक्षा 2023 से संबंधित जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां इत्यादि के लिए लेख पढ़ना जारी रखें।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट पर यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा 2023 का आधिकारिक विज्ञापन उपलब्ध हैं जिसे उम्मीदवार यूआईआईसी की वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा सम्बंधित सम्पूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं। यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:-
यूआईआईसी एओ भर्ती अवलोकन 2023 |
|
परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था |
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी |
पद का नाम |
प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) |
आवेदन तिथियाँ |
24 अगस्त से 14 सितंबर 2023 |
आवेदन स्वरूप |
ऑनलाइन |
कुल रिक्तियाँ |
100 |
चयन प्रक्रिया |
|
यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियां जैसे आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र जारी तिथि इत्यादि उम्मीदवारों की जानकारी के लिए नीचे तालिका में प्रदान की गई हैं: -
गतिविधि या कार्यक्रम |
तिथि |
विज्ञापन जारी होने की तिथि |
23 अगस्त 2023 |
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि |
24 अगस्त 2023 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि |
14 सितंबर 2023 |
आवेदन शुल्क / सेवा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि |
14 सितंबर 2023 |
परीक्षा तिथि |
अक्टूबर 2023 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि से 7 दिन पहले |
परिणाम घोषित होने की तिथि |
जल्दी ही सूचित किया जाएगा |
प्रशासनिक अधिकारी (स्केल I) भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 100 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिसमें 20 पद चिकित्सकों के लिए आरक्षित हैं और 80 रिक्तियाँ अन्य सभी पदों के लिए हैं। पद-वार यूआईआईसी एओ रिक्ति विवरण नीचे दिया गया है:
पद नाम |
रिक्तियों की संख्या |
विधि विशेषज्ञ |
25 |
लेखा/वित्त विशेषज्ञ |
24 |
कंपनी सचिव |
03 |
अर्थशास्त्री |
03 |
चिकित्सक |
20 |
इंजीनियर (सिविल/ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीई/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना विज्ञान) |
22 |
कृषि विशेषज्ञ |
03 |
कुल |
100 |
उम्मीदवारों को यूआईआईसी प्रशासनिक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए यूआईआईसी के विज्ञापन में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इन मानदंडों में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि जैसे मानकों को शामिल किया गया है, पात्रता मानदंडो से संबंधित विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:
(क) राष्ट्रीयता
उम्मीदवार :
(ख) आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 31.03.2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 01.04.1993 से पहले और 31.03.2002 (दोनों दिन सम्मिलित) के बाद नहीं हुआ हो।
आयु सीमा में छूट:
कुछ विशेष श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। अधिकतम आयु सीमा में छूट इस प्रकार होगी:
श्रेणी |
अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति |
5 वर्ष |
अन्य पिछड़ा वर्ग (यदि आरक्षण के लिए पात्र हैं) |
3 वर्ष |
बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति |
10 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक, आपातकालीन कमीशन अधिकारी (ईसीओ) / शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी (एसएससीओ) सहित कमीशन अधिकारी |
5 वर्ष (5 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद) |
ऐसे रक्षा सेवा कर्मी जो किसी विदेशी देश के साथ शत्रुता के दौरान या किसी अशांत क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान अक्षम हो गए और उसके परिणामस्वरूप रिहा कर दिए गए। |
3 वर्ष |
विधवाएँ, तलाकशुदा महिलाएँ और वे महिलाएँ जो कानूनी रूप से अपने पति से अलग हो गई हैं, और उन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है |
9 वर्ष |
कश्मीर संभाग अधिवासित |
5 वर्ष |
सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों (जीआईसी और एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित) के मौजूदा स्थायी कर्मचारी |
8 वर्ष |
(ग) शैक्षणिक योग्यता
यूआईआईसी प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) भर्ती परीक्षा 2023 हेतु आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास 31.03.2023 तक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रमाण पत्र होने चाहिए। विभिन्न विषयों के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षिक योग्यताएँ नीचे तालिका में दी गई हैं:
पद नाम |
शैक्षणिक योग्यता |
विधि विशेषज्ञ |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों (एससी/एसटी वर्ग के लिए 55%) के साथ विधि में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अन्य समकक्ष योग्यता। या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता। [अभ्यास वकील के रूप में 3 वर्ष का अनुभव (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 2 वर्ष) को वरीयता दी जाएगी] उम्मीदवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। |
लेखा/वित्त विशेषज्ञ |
चार्टर्ड लेखापाल (आईसीएआई) / लागत लेखापाल (आईसीडब्ल्यूए) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से 60% अंकों (एससी / एसटी वर्ग के लिए 55%) के साथ बी. कॉम. की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.कॉम. की डिग्री |
कंपनी सचिव |
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 55% अंकों के साथ स्नातक और उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की परीक्षा को अंतिम रूप से उत्तीर्ण करनी होगी। |
बीमांकिक |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों (एससी / एसटी वर्ग के लिए 55%) के साथ सांख्यिकी / गणित / बीमांकिक विज्ञान या किसी अन्य मात्रात्मक अनुशासन में स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सांख्यिकी / गणित / बीमांकिक विज्ञान या किसी अन्य मात्रात्मक अनुशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री |
चिकित्सक |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ एमबीबीएस / बीएएमएस / बीएचएमएस (एससी / एसटी वर्ग के लिए 55%) उम्मीदवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ पंजीकृत होना चाहिए इसके अलावा उम्मीदवारों को 31-03-2023 को या उससे पहले एमबीबीएस डिग्री के तहत इंटर्नशिप पूरी करनी चाहिए। |
इंजीनियर (सिविल/ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/ईसीई/कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/सूचना विज्ञान) |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों (एससी / एसटी वर्ग के लिए 55%) के साथ बीई या बीटेक (सिविल / ऑटोमोबाइल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / ईसीई / कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना विज्ञान) की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.टेक. / एमई (सिविल / ऑटोमोबाइल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग / / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / ईसीई / कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना विज्ञान ) की डिग्री |
कृषि विशेषज्ञ |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों (एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 55%) के साथ कृषि अनुशासन में स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि अनुशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री |
अभ्यर्थीयों को सूचित किया जाता है कि एक से अधिक आवेदन जमा न करें। यदि एक ही अभ्यर्थी द्वारा एकाधिक आवेदन जमा किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में केवल नवीनतम वैध आवेदन पर ही विचार किया जाएगा। यूआईआईसी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु निम्न चरणों का पालन करें:
चरण 1: सर्वप्रथम यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: मुखपृष्ठ पर, "करियर" अनुभाग में, "भर्ती" पर क्लिक करें।
चरण 3: भर्ती पर क्लिक करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा जिसमें "प्रशासनिक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023" शीर्षक वाला लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
चरण 4: अब, "ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें" पर क्लिक करें और "नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
चरण 5: पंजीकरण करने के लिए अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इत्यादि दर्ज़ करें।
चरण 6: आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा।
चरण 7: अब रजिस्टर्ड नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
चरण 8: अपनी शैक्षणिक योग्यताएं भरें, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
चरण 9: आवेदन के अंतिम पृष्ठ का प्रिंट आउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
यूआईआईसी एओ आवेदन शुल्क में विभिन्न श्रेणियों के अनुसार कुछ छूट का प्रावधान है इसीलिए उम्मीदवारों को अपने श्रेणी के अनुसार भिन्न-भिन्न आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। आवेदन शुल्क के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे तालिका में दी गई है:
श्रेणी |
आवेदन शुल्क (अप्रतिदेय) |
---|---|
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, कंपनी के स्थायी कर्मचारी के अलावा सभी आवेदक, |
रु. 1000/- (सेवा शुल्क सहित आवेदन शुल्क) + जीएसटी |
एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी), कंपनी के स्थायी कर्मचारी |
रु. 250/- (केवल सेवा शुल्क) + जीएसटी |
यूआईआईसी एओ चयन प्रक्रिया में 2 चरण शामिल हैं:-
चिकित्सक पद के अलावा अन्य सभी पदों के लिए, चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार दोनों चरण शामिल होते हैं। जबकि, चिकित्सकों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर होता है, इनके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है।
जब उम्मीदवार ऑनलाइन लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं, तब उन्हें अगले चरण- साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाता है। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किये गए उम्मीदवारों की संख्या प्रत्येक श्रेणी/विषय के लिए रिक्तियों की कुल संख्या से तीन गुना तक होती है। अंतिम चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर होता है। साक्षात्कार चुनिंदा केंद्रों पर आयोजित किया जाता है।
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अंक |
समयावधि |
तर्कशक्ति |
25 |
25 |
2 घण्टे |
अंग्रेजी भाषा |
25 |
25 |
|
मात्रात्मक योग्यता और कंप्यूटर दक्षता |
25 |
25 |
|
सामान्य जागरूकता (वित्तीय क्षेत्र के विशेष संदर्भ में) |
25 |
25 |
|
प्रासंगिक अनुशासन में तकनीकी और व्यावसायिक ज्ञान का आकलन करने के लिए एक अतिरिक्त परीक्षा |
50 |
100 |
|
कुल |
150 |
200 |
यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा 2023 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को यूआईआईसी प्रशासनिक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के पाठ्यक्रम से परिचित होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी, तर्कशक्ति और मात्रात्मक योग्यता जैसे विषय शामिल हैं। नीचे तालिका में यूआईआईसी एओ परीक्षा पाठ्यक्रम का विषयवार विवरण दिया गया है:
विषय |
पाठ्यक्रम |
English Language |
|
तार्किशक्ति |
|
मात्रात्मक योग्यता |
|
यूआईआईसी एओ भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा भारत में विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों में से किसी भी एक केंद्र को चुन सकते हैं: –
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश |
परीक्षा केंद्र |
||
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
पोर्ट ब्लेयर |
||
आंध्र प्रदेश |
चिराला |
श्रीकाकुलम |
गुंटूर |
कडप्पा |
कुर्नूल |
नेल्लोर |
|
राजमुंदरी |
विजयवाड़ा |
विशाखापत्तनम |
|
तिरुपति |
काकीनाडा |
चित्तौड़ |
|
एलुरु |
विजयनगर |
||
अरुणाचल प्रदेश |
ईटानगर |
||
असम |
डिब्रूगढ़ |
गुवाहाटी |
जोरहट |
सिलचर |
तेजपुर |
||
बिहार |
आरा |
भागलपुर |
दरभंगा |
गया |
मुज्जफरपुर |
पटना |
|
पूर्णिया |
समस्तीपुर |
बिहार शरीफ |
|
औरंगाबाद |
|||
चंडीगढ़ |
चंडीगढ़ |
||
छत्तीसगढ़ |
भिलाई |
बिलासपुर |
दुर्ग |
रायपुर |
|||
गोवा |
पणजी |
||
गुजरात |
अहमदाबाद/ गांधीनगर |
आनंद |
भावनगर |
हिम्मतनगर |
मेहसाना |
जामनगर |
|
राजकोट |
|||
हरियाणा |
हिसार |
फरीदाबाद |
गुरुग्राम |
कुरूक्षेत्र |
अंबाला |
||
हिमाचल प्रदेश |
बिलासपुर |
हमीरपुर |
कुल्लू |
शिमला |
सोलन |
उना |
|
मंडी |
कांगड़ा |
बद्दी |
|
जम्मू एवं कश्मीर |
सांबा |
जम्मू |
|
झारखंड |
बोकारो |
धनबाद |
हज़ारीबाग |
जमशेदपुर |
रांची |
||
कर्नाटक |
बेंगलुरु |
बेलगाम |
बेल्लारी |
हुबली/धरवाद |
गुलबर्ग |
हुबली |
|
मंगलौर |
मैसूर |
शिमोगा |
|
तुमकुर |
उडिपी |
बागलकोट |
|
केरल |
अल्लापुझा |
एर्नाकुलम/कोच्चि |
कन्नूर |
कोट्टायम |
कोझिकोड |
मलप्पुरम |
|
पलक्कड़ (पलक्कड़) |
त्रिचूर |
तिरुवनंतपुरम |
|
कोल्लम |
|||
मध्य प्रदेश |
उज्जैन |
सागर |
भोपाल |
ग्वालियर |
इंदौर |
जबलपुर |
|
सतना |
|||
महाराष्ट्र |
औरंगाबाद (छत्रपति सांबाजी नगर |
अमरावती |
कोल्हापुर |
मुंबई/नवी मुंबई/ठाणे/ग्रेटर मुंबई |
नागपुर |
नांदेड |
|
नासिक |
पुणे |
सतारा |
|
सांगली |
रत्नागिरी |
चन्द्रापुर |
|
सोलापुर |
आलसी |
धुले |
|
मणिपुर |
इंफाल |
||
मेघालय |
शिलांग |
||
मिजोरम |
आइजोल |
||
नगालैंड |
कोहिमा |
||
नई दिल्ली |
दिल्ली-एनसीआर |
||
ओडिशा |
बालासोर |
बेरहामपुर (गंजम) |
भुवनेश्वर |
बारीपदा |
झारसुगुडा |
धेनकनाल |
|
बालासोर |
अंगुल |
बरगढ़ |
|
राउरकेला |
|||
पुदुचेरी |
पुदुचेरी |
||
पंजाब |
अमृतसर |
भटिंडा |
जालंधर |
लुधियाना |
मोहाली |
पटियाला |
|
राजस्थान |
अजमेर |
बीकानेर |
जयपुर |
जोधपुर |
कोटा |
सीकर |
|
उदयपुर |
अलवर |
||
तमिलनाडु |
चेन्नई |
कोयंबटूर |
धरमपुरी |
मदुरै |
सलेम |
तंजावुर |
|
तिरुचिरापल्ली |
तिरुनेलवेली |
तिरुवल्लुवर |
|
तिरुवन्नामलई |
वेल्लोर |
तिरुप्पुर |
|
इरोड |
विरुधुनगर |
डिंडीगुल |
|
नमक्कल |
नागरकोइल |
पेरंबलूर |
|
पुडोकोट्टई |
कन्याकुमारी |
तूतीकोरिन |
|
कुड्डालोर |
विलुप्पुरम |
||
तेलंगाना |
हैदराबाद/रंगारेड्डी |
करीमनगर |
वारंगल |
खम्मम |
|||
त्रिपुरा |
अगरतला |
||
उत्तर प्रदेश |
आगरा |
अलीगढ |
इलाहाबाद/प्रयागराज |
बरेली |
फैजाबाद |
गाज़ियाबाद |
|
गोरखपुर |
नोएडा/ग्रेटर नोएडा |
झाँसी |
|
कानपुर |
लखनऊ |
मथुरा |
|
मेरठ |
मुरादाबाद |
मुजफ्फरनगर |
|
नोएडा |
सीतापुर |
वाराणसी |
|
उत्तराखंड |
रुड़की |
देहरादून |
हल्द्वानी |
पश्चिम बंगाल |
आसनसोल |
बर्धमान |
बहरामपुर |
दुर्गापुर |
हुगली |
हावड़ा |
|
कल्याणी |
कोलकाता/ग्रेटर कोलकाता |
सिलीगुड़ी |