बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से 27 जून ,2023 को बीपीएससी 69वीं परीक्षा अधिसूचना जारी की गयी है। उक्त अधिसूचना के अनुसार कुल 346 पदों में से 235 पदों की भर्ती 69 संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा तथा 111 पदों की भर्ती बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष और पुलिस उपाध्यक्ष (तक.) के द्वारा की जाएगी। आयोग द्वारा पूर्व में जारी किये गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 30 सितम्बर ,2023 को आयोजित की जानी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको वह सभी जानकारी प्रदान कर रहे हैं जो परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले जानना आवश्यक है, बीपीएससी पीसीएस / सीसीई के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।
बीपीएससी संयुक्त(प्रारंभिक) परीक्षा के बारे में
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) बिहार राज्य में सामान्य प्रशासनिक विभाग में पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष यह परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा के द्वारा अलग अलग सेवाओं/ संवर्गों के लिए नियुक्ति की जाती है जो सामान्य प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत आते हैं जैसे कि उपायुक्त, सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अधीक्षक, वाणिज्य कर अधिकारी, चुनाव अधिकारी, राजस्व अधिकारी, कल्याण अधिकारीआदि। बीपीएससी 69वीं परीक्षा को निम्न तीन चरणों में कराया जाएगा: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।
69वीं बीपीएससी संयुक्तपरीक्षा सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी |
|
परीक्षा संचालन निकाय |
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) |
परीक्षा का नाम |
69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा |
आवेदन तिथियाँ |
27 जून से 15 जुलाई, 2023 तक |
कुल रिक्तियाँ |
346 |
पद |
CCE, CDPO, FAO, Dy. Sp (Tech.) |
आधिकारिक वेबसाइट |
|
आधिकारिक सूचना |
69वीं बीपीएससी संयुक्तपरीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियाँ
महत्वपूर्ण तिथियाँ |
|
आयोजन |
तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि |
27 जून, 2023 |
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि |
15 जुलाई, 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि |
05 अगस्त, 2023 |
69वीं बीपीएससी परीक्षा तिथियाँ |
|
बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथि |
30 सितम्बर, 2023 |
69वीं सीसीई - प्रारंभिक परीक्षा परिणाम |
15 नवम्बर, 2023 |
69वीं सीसीई (मुख्य परीक्षा) |
09 दिसम्बर से 16 दिसम्बर, 2023 के बीच |
69वीं सीसीई - मुख्य परीक्षा परिणाम |
घोषित किया जाना है |
69वीं सीसीई - साक्षात्कार तिथि |
घोषित किया जाना है |
69वीं सीसीई - अंतिम परिणाम |
घोषित किया जाना है |
टिप्पणी: उपरोक्त परीक्षा तिथियाँ आयोग द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार अस्थायी हैं।
बीपीएससी 69वीं संयुक्त परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट |
|
अधिकारिक सूचना |
|
परीक्षा कैलेंडर |
यहाँ क्लिक करें |
आवेदन लिंक |
69वीं बीपीएससी 2023 रिक्ति विवरण
बीपी एससी अधिसूचना के अनुसार सभी परीक्षाओं के लिए कुल 346 पदों का विभाग-वार विवरण इस प्रकार है:
69वीं बीपीएससी परीक्षा |
|
विभाग / पद का नाम |
कुल पद |
जिला समादेष्टा, गृह विभाग (विशेष शाखा) |
01 |
राज्य-कर-सहायक आयुक्त (बिहार वित्त सेवा), वाणिज्य-कर-विभाग |
03 |
अवर निर्वाचन पदाधिकारी, (बिहार निर्वाचन सेवा) निर्वाचन विभाग |
04 |
ईख पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग |
02 |
बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासन उप संवर्ग), शिक्षा विभाग |
02 |
अधीक्षक मद्य निषेध, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग |
02 |
जिला नियोजन / पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग |
06 |
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग |
29 |
राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष, (बिहार राजस्व सेवा), राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
168 |
प्रखंड अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी, (बिहार अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण पदाधिकारी संवर्ग), अनु. जाति एवं अनु. जनजाति कल्याण विभाग |
18 |
कुल |
235 |
अन्य |
|
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी |
10 |
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष |
100 |
पुलिस उपाधी क्षक (तक.) |
01 |
कुल |
111 |
69वीं बीपीएससी 2023 पात्रता मानदंड
यदि आप 69वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पहले पात्रता मानदंड की आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। निम्नलिखित जानकारी आपको 69वीं सीसीई के तहत बीपीएससी रिक्तियों के लिए आपकी पात्रता निर्धारित करने में मदद करेगी:
क. राष्ट्रीयता
इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
ख. उम्र सीमा (01.08.2023 को)
बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सेवावर:
न्यूनतम आयु |
अधिकतम आयु |
20 वर्ष, 21 वर्ष एवं 22 वर्ष होनी चाहिए |
|
सरकारी नियमों के अनुसार, कुछ श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी/ अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी| अन्य राज्यों से संबंधित उम्मीदवार किसी भी आरक्षण के हकदार नहीं होंगे और उन्हें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के रूप में माना जाएगा।
श्रेणी-वार अधिकतम आयु में छूट इस प्रकार है:
श्रेणी |
ऊपरी आयु सीमा |
दिव्यांग अभ्यर्थी |
10 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक |
03 वर्ष |
ग. शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता हासिल होनी चाहिए:
परीक्षा का नाम |
शैक्षणिक योग्यता |
69वी संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा |
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा में उत्तीर्ण हो। |
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री एवं वैकल्पिक विषय: (1) गृह विज्ञान (2) मनोविज्ञान (3) समाजशास्त्र (4) श्रम एवं समाज कल्याण| इनमें से किसी एक विषय का चयन मुख्य परीक्षा के लिए करना होगा। |
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध संस्थान से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त हो। |
पुलिस उपाधीक्षक (तक.) |
(1) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं. संचार इंजीनियरिंग (2) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (3) सूचना प्रौद्योगिकी (4) इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (5) इन्स्ट्रूमेन्टेशन इंजीनियरिंग एवं (6) इलेक्ट्रिकल् इंजीनियरिंग जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स संचार की विशेषज्ञता, किसी एक विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से में स्नातक डिग्री या समकक्ष में पचास प्रतिशत (50%) अंकों के साथ उत्तीर्णता होगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के लिए यह उत्तीर्णता पैंतालीस प्रतिशत (45%) होगी। |
बीपीएससी 69वीं संयुक्तपरीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें
बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए (आधिकारिक लिंक सक्रिय होने के बाद) निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें :
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
होम पेज पर दिए गए बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें।
यदि आप पोर्टल पर नए हैं, तो सर्वप्रथम अपनी आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, पिता/माता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि भरकर अपना पंजीकरण कराएं।
पंजीकरण करने के उपरांत , आपकी ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर पर भेजी गयी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
अब आवेदन पत्र में अपनी योग्यता विवरण के साथ सभी आवश्यक विवरण भरें।
अपनी श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सभी विवरणों को ध्यान से सत्यापित करने के बाद आवेदन सबमिट करें।
अंत में अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति बना लें।
आवेदन शुल्क
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों हेतु |
600 रु |
केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / जनजाति उम्मीदवारों हेतु |
150 रु |
बिहार राज्य के स्थायी निवासी सभी (आरक्षित व अनारक्षित) वर्गों की महिला उम्मीदवारों हेतु |
150 रु |
40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता धारण करने वाले उम्मीदवारों हेतु |
150 रु |
अन्य सभी उम्मीदवारों हेतु |
600 रु |
टिप्पणी:
अभ्यर्थी को प्रत्येक परीक्षा के लिए Biometric शुल्क के रूप में 200 रुपये तथा उपरोक्त तालिका में दिए गए कोटिवार शुल्क का भुक्तान करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करते समय पहचान- पत्र के रूप में आधार (AADHAR) नंबर अंकित किया जाए गा, उन्हें Biometric शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुक्तान नहीं करना होगा।
शुल्क भुक्तान का माध्यम
आप निम्न में से किसी भी तरीके का उपयोग करके अपने आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं: नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड।
बीपीएससी 69वीं संयुक्तपरीक्षा चयन प्रक्रिया
परीक्षा निम्नलिखित तीन चरणों में होगी:
प्रारंभिक परीक्षा:
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रश्न्वार बहुविकल्पीय उत्तरों में से प्रश्न्वार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। यह परीक्षा महज जाँच परीक्षा होगी, जिसके आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
मुख्य परीक्षा:
प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन पत्र भरना होगा। संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा के विभिन्न पदों के लिए वैकल्पिक विषय अलग होंगे, जिनमें से अभ्यर्थी को किसी एक का चयन करना होगा। प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगें।
व्यक्तित्व परीक्षण:
मुख्य परीक्षा के सफल उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) 120 अंकों का होगा।
*उम्मीदवारों को दोनों लिखित परीक्षाओं को पास करना होगा और फिर उन्हें अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
बीपीएससी 69वीं संयुक्तपरीक्षा पैटर्न
BPSC परीक्षा पैटर्न के सबसे महत्वपूर्ण पहलू आप यहाँ देख सकते हैं:
प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी।
सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय होंगे।
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा में केवल सामान्य अध्ययन विषय होगा ,जिसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न होंगे।
परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का समय 2 घंटे रहेगा।
मुख्य परीक्षा
69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा |
||
पेपर |
अंक |
परीक्षा अवधि |
सामान्य हिंदी |
100 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र |
300 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र |
300 |
3 घंटे |
निबंध |
300 |
|
वैकल्पिक विषय |
300 |
3 घंटे |
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परीक्षा |
||
सामान्य हिंदी |
100 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र |
300 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र |
300 |
3 घंटे |
वैकल्पिक विषय |
300 |
3 घंटे |
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष परीक्षा |
||
सामान्य हिंदी |
100 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र |
300 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र |
300 |
3 घंटे |
वैकल्पिक विषय |
300 |
3 घंटे |
पुलिस उपाधीक्षक (तकनीकी) |
||
सामान्य हिंदी |
100 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र |
300 |
3 घंटे |
सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र |
300 |
3 घंटे |
निबंध |
300 |
3 घंटे |
वैकल्पिक विषय |
300 |
3 घंटे |
वैकल्पिक विषय (BPSC Optional)
उम्मीदवारों को BPSC मुख्य परीक्षा में निम्नलिखित वैकल्पिक विषयों में से एक का चयन करना होगा:
69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा |
|||
कृषि विज्ञान |
पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान |
मानव विज्ञान |
वनस्पति विज्ञान |
रसायन विज्ञान |
सिविल इंजीनियरिंग |
वाणिज्य शास्त्र तथा लेखा विधि |
अर्थशास्त्र |
विद्युत इंजीनियरिंग |
भूगोल |
भू-विज्ञान |
इतिहास |
श्रम एवं समाज कल्याण |
विधि |
प्रबंध |
गणित |
यांत्रिक इंजीनियरिंग |
दर्शन शास्त्र |
भौतिकी |
राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध |
मनोविज्ञान |
लोक प्रशासन |
समाज शास्त्र |
सांख्यिकी |
प्राणी विज्ञान |
हिन्दी भाषा और साहित्य |
अंग्रेजी भाषा और साहित्य |
उर्दू भाषा और साहित्य |
बांग्ला भाषा और साहित्य |
संस्कृत भाषा और साहित्य |
फारसी भाषा और साहित्य |
अरबी भाषा और साहित्य |
पाली भाषा और साहित्य |
मैथिली भाषा और साहित्य |
||
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परीक्षा |
|||
गृह विज्ञान |
मनोविज्ञान |
समाजशास्त्र |
श्रम एवं समाज कल्याण |
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष परीक्षा |
|||
वाणिज्य |
अर्थशास्त्र |
गणित |
सांख्यिकी |
पुलिस उपाधीक्षक (तकनीकी) |
|||
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग |
सूचना प्रौद्योगिकी |
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग |
इन्स्ट्रूमेन्टेशन इंजीनियरिंगएवं संचार |
इलेक्ट्रिकल् इंजीनियरिंग जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स संचार की विशेषज्ञता |
- |
- |
बीपीएससी 69वीं परीक्षा पाठ्यक्रम
69वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम -
अनिवार्य विषय - सामान्य अध्ययन |
सामान्य अध्ययन के पेपर में सामान्य अध्ययन के निम्नलिखित टॉपिक्स शामिल होंगे: -
|
69वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम
अनिवार्य पेपर - सामान्य हिंदी |
इस प्रश्न पत्र के प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक (सै केण्डरी) स्तर के होंगे। इस परीक्षा द्वारा अभ्यर्थी की सरल हिंदी में अपने भावों को स्पष्टतः एवं शुद्ध-शुद्ध रूप में व्यक्त करने की क्षमता और सहज बोध शक्ति की जाँच की जाएगी। अंकों का विवरण इस प्रकार होगा:-
|
अनिवार्य पेपर - सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र |
|
अनिवार्य पेपर - सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र |
|
वैकल्पिक पेपर |
वैकल्पिक विषय विवरण के लिए आधिकारिक बीपीएससी पाठ्यक्रम देखें बीपीएससी सीसीई पाठ्यक्रम पीडीएफ |
69वीं बीपीएससी परीक्षा प्रवेश पत्र
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से, परीक्षा के 9-10 दिनों से पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग द्वारा प्रवेश पत्र उपलब्ध किये जाने पर, अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
सर्वप्रथम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, बीपीएससी पर जाएं।
महत्वपूर्ण घोषणाओं के तहत दिए गए “बीपीएससी एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
अपने पंजीकृत विवरण, आपकी पंजीकरण आईडी एवं पासवर्ड के पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
आपका BPSC Admit Card आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब आप इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
बीपीएससी 69वीं वेतन
सफल कर्मचारियों को वेतनमान 7 एवं 9 के तहत, लगभग 4.3 से 4.5 लाख रुपये वेतन दिया जायेगा। इन के साथ कुछ अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे,जैसे-
यात्रा सुविधाएँ
लचीला कार्य समय
निश्चित तिथि पर वेतन का नवीनीकरण
बीपीएससी 69वीं परीक्षा पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. 69वीं बीपीएससी में कितने पदों की घोषणा की गयी है?
उत्तर: 69वीं बीपीएससी सीसीई के लिए कुल 346 रिक्तियों की घोषणा की गयी है।
प्र. बीपीएससी परीक्षा के लिए निर्धारित आयु सीमा क्या है?
उ. 20 से 37 वर्ष की आयु के बीच के सभी अभ्यर्थी बीपीएससी परीक्षा के लिए पात्र हैं, आप पात्रता सम्बंधित अधिक जानकारी ऊपर के लेख से ले सकते हैं।
प्र. क्या बीपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा कठिन होती है?
उ. किसी भी परीक्षा को पास करना मुश्किल माना जाता है, लेकिन कड़ी मेहनत और सही गाइडेंस के साथ कई उम्मीदवार इस परीक्षा को पहले प्रयास में ही पास कर सकते हैं।
प्र. क्या बीपीएससी CCE परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है?
उ. हां, बिहार लोक सेवा आयोग हर साल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करता है, यह 69वीं प्रतियोगिता परीक्षा होगी।
प्र. बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी प्रारंभ करने के लिए सबसे पहले क्या करें ?
उ. जैसा की परीक्षा पैटर्न में बताया गया है की बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में केवल सामान्य अध्ययन (जीएस) विषय शामिल है, इसके लिए सर्वप्रथम करेंट अफेयर्स की तैयारी शुरू करें जिसके लिए दैनिक अख़बार, साप्ताहिक और मासिक पत्रिकाएँ अच्छे स्रोत हैं।