उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 अगस्त 2023 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की (आईआईटी रूड़की) में "जी20 प्रभाव शिखर सम्मेलन: संभावनाओं को उजागर करना" ("जी20 इम्पैक्ट समिट: अनलीशिंग द पोटेंशियल्स") का उद्घाटन किया।
"जी20 प्रभाव शिखर सम्मेलन: संभावनाओं को उजागर करना' की मेजबानी आईआईटी रूड़की द्वारा 'थिंक इंडिया' नामक संगठन के सहयोग से किया जा रहा है। थिंक इंडिया संगठन ,भारतीय राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित संस्था है।
जी20 प्रभाव शिखर सम्मेलन: संभावनाओं को उजागर करना' 2 और 3 अगस्त 2023 को आयोजित किया जा रहा है ।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'शिखर सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य सार्थक चर्चाओं को बढ़ावा देना, सहयोग को बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों, शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों के बीच ज्ञान-साझाकरण की सुविधा प्रदान करके प्रभावशाली परिवर्तन की क्षमता को उजागर करना है।'
पिछले साल भारत ने बाली शिखर सम्मेलन के बाद इंडोनेशिया से एक वर्ष - 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक के लिए जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी।
जी-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में होने वाली शिखर बैठक से पहले वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर पूरे भारत में 100 से अधिक बैठकों की मेजबानी कर रहा है।
ग्रुप ऑफ 20 या जी-20 ,19 देशों और यूरोपीय संघ का एक बहुपक्षीय संगठन है। इसकी स्थापना 1999 में की गई थी और भारत इसकी स्थापना के समय से ही सदस्य रहा है।