मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और हिंदी फिल्म अभिनेत्री सीमा देव का 24 अगस्त 2023 को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। वह तीन साल से अधिक समय से अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं।
उन्होंने आनंद, कोरा कागज जैसी 80 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया था।
उनकी आखिरी फिल्म 2021 में रिलीज हुई मराठी फिल्म जीवन संध्या थी।