Home > Current Affairs > State > EU Announces Flood Assistance for Uttarakhand, Himachal

यूरोपीय संघ ने उत्तराखंड, हिमाचल के लिए बाढ़ सहायता की घोषणा की

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2024
EU Announces Flood Assistance for Uttarakhand, Himachal Loan and Grant 4 min read

यूरोपीय संघ ने 13 सितंबर 2023 को घोषणा की कि वह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित परिवारों को 100,000 यूरो (लगभग 90 लाख भारतीय रुपये) की आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करेगा।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगस्त 2023 में मूसलाधार बारिश के कारण गंभीर बाढ़ और भूस्खलन हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण इन राज्यों में करीब 1.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा व्यापक क्षति हुई है।

यूरोपीय संघ की सहायता से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश राज्य के 40,000 लोगों को लाभ होने की उम्मीद है।

यूरोपीय संघ की फंडिंग रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से होगी

यूरोपीय संघ भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी को यह सहायता राशि मुहैया कराएगा। इसका उपयोग तिरपाल, रसोई सेट, ऊनी कंबल और स्वच्छता किट सहित आपातकालीन आश्रय और घरेलू सामान पहुंचाने के लिए किया जाएगा। संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

यूरोपीय संघ ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज द्वारा स्थापित आपदा प्रतिक्रिया आपातकालीन कोष को 1करोड़ यूरो की सहायत प्रदान करेगा।  

आपदा प्रतिक्रिया आपातकालीन कोष से धन मुख्य रूप से "छोटे पैमाने" की आपदाओं के लिए आवंटित किया जाता है।

रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति

  • रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित एक मानवतावादी संगठन है।
  • अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की स्थापना का श्रेय स्विट्जरलैंड के जीन हेनरी डुनेंट को दिया जाता है।
  • जीन हेनरी डुनेंट ने 1863 में घायलों की राहत के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति की स्थापना की।
  • 1875 में इस संगठन का नाम बदलकर रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति कर दिया गया।
  • जीन हेनरी ड्यूनेंट, फ्रांस के फ्रेड्रिक पासी के साथ 1901 में नोबेल शांति पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता थे।
  • रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति  ने 1917,1944 और 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार जीते हैं।
  • यह एकमात्र संस्था है जिसने दुनिया में तीन नोबेल शांति पुरस्कार जीते हैं।

यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसमें 27 यूरोपीय देश शामिल हैं। यूरोपीय संघ मास्ट्रिच संधि 1992 द्वारा बनाया गया था। 

यूरोपीय संघ 1 नवंबर, 1993 को अस्तित्व में आया।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष: उर्सुला वॉन डेर लेयेन

मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम

सदस्य देश: 27

यूरो जोन

यह यूरोपीय संघ के उन 20 यूरोपीय देशों को संदर्भित करता है जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय मुद्रा को समाप्त कर दिया है और यूरो को अपनी सामान्य मुद्रा के रूप में अपनाया है। जनवरी 2023 में क्रोएशिया इसमें शामिल होने वाला 20वां देश बन गया ।

यूरो एक सामान्य मौद्रिक इकाई के रूप में 1 जनवरी 1999 को लागू किया गया था ।

यूरोजोन के सदस्य देश: बेल्जियम, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और फिनलैंड, स्लोवेनिया, साइप्रस, माल्टा, स्लोवाकिया, एस्टोनिया, लातविया लिथुआनिया और क्रोएशिया हैं ।

FAQ

उत्तर : एक लाख यूरो

उत्तर : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

उत्तर: इसका तात्पर्य यूरोपीय संघ के उन 20 यूरोपीय देशों से है जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय मुद्रा को समाप्त कर दिया है और यूरो को अपनी सामान्य मुद्रा के रूप में अपनाया है।

उत्तर: रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने 1917,1944 और 1963 में तीन नोबेल शांति पुरस्कार मिले हैं।

उत्तर : सुखविंदर सिंह सुक्खू

उत्तर :पुष्कर सिंह धामी
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.