बांग्लादेश के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल मोहम्मद नजमुल हसन 12 से 16 सितंबर 2023 तक भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
अपनी यात्रा के दौरान एडमिरल नजमुल हसन सेनाध्यक्ष, नौसेनाध्यक्ष, रक्षा सचिव, विदेश सचिव के अलावा सरकार के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
- एडमिरल हसन ने 13 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पूर्व में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद साउथ ब्लॉक में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के साथ एक बैठक की, जहां उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
- दोनों नौसेना प्रमुखों ने संचालन, प्रशिक्षण, सूचना आदान-प्रदान और बहुपक्षीय निर्माणों में भागीदारी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
- द्विपक्षीय वार्ता के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर समन्वित गश्त, द्विपक्षीय अभ्यास बोंगोसागर, नौसेना प्रशिक्षण का संचालन और प्रतिनिधिमंडलों की पारस्परिक यात्राओं जैसे सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
- नई दिल्ली में कार्यक्रम पूरा होने पर, एडमिरल एम नजमुल हसन मुंबई जाएंगे, जहां वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ बातचीत करेंगे और स्वदेश निर्मित भारतीय नौसेना जहाज का भी दौरा करेंगे।
भारत-बांग्लादेश संबंध:
- बांग्लादेश को एक पृथक और संप्रभु राज्य के रूप में मान्यता देने वाला भारत विश्व का प्रथम देश था जिसने दिसंबर 1971 में इसकी आज़ादी के बाद देश के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये।
- बांग्लादेश के साथ भारत के सभ्यतागत, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक संबंध हैं।
- भारत का बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा (4096.7 किमी.) है। असम, पश्चिम बंगाल, मिज़ोरम, मेघालय और त्रिपुरा की सीमा बांग्लादेश से लगती है।
- बांग्लादेश तीन ओर से भारत से घिरा हुआ है जबकि बांग्लादेश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी से लगती है।
- भारत के पूर्वी पड़ोसी के रूप में बांग्लादेश की भौगोलिक स्थिति के कारण इसका रणनीतिक महत्त्व है।
- दोनों देशों के बीच संयुक्त अभ्यास का भी आयोजन किया जाता है - सेना (संप्रीति अभ्यास) और नौसेना (बोंगोसागर अभ्यास)।
बांग्लादेश:
- राजधानी: ढाका
- मुद्रा: टका
- राष्ट्रपति: मोहम्मद शहाबुद्दीन
- प्रधानमंत्री: शेख हसीना