Home > All Exams > IBPS RRB Office Assistants (Multipurpose) > Result > IBPS RRB Clerk Mains Result 2023 Declared: Download Result

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 घोषित: डाउनलोड करें

Utkarsh Classes Last Updated 04-03-2024
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 घोषित: डाउनलोड करें

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परिणाम 2023 बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा सीआरपी आरआरबी बारहवीं अधिकारी सहायक पद के लिए 1 जनवरी 2024 को घोषित किया गया है। 16 सितंबर 2023 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2023 सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए थें, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक परिणाम 2023

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 आईबीपीएस की वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। क्लर्क के 5650 रिक्तियों को भरने हेतु आरआरबी क्लर्क मुख्य परिणाम 2023 उम्मीदवारों के चयन के लिए अंतिम परिणाम है। सफल उम्मीदवारों को पूरे भारत में ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जिनमे परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बैंक शामिल होंगे। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 परिणाम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पृष्ठ को नीचे स्क्रॉल करें।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 अवलोकन 

आईबीपीएस आरआरबी 2023 कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) मुख्य परिणाम आईबीपीएस द्वारा 1 जनवरी 2023 को घोषित किया गया है। आपकी सुविधा के लिए यहाँ एक तालिका दी गई है जिसमें आईबीपीएस आरआरबी कार्यालय सहायक परीक्षा 2023 से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण तिथियाँ शामिल हैं:

          आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा 2023: महत्त्वपूर्ण तिथियाँ 

परीक्षा संचालन निकाय 

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस)

पद का नाम 

कार्यालय सहायक (बहुउद्देश्यीय)

रिक्ति 

5538

आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2023 

अगस्त 2023

आईबीपीएस आरआरबी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 

1 सितंबर 2023

आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा तिथि 2023 

10 से 16 सितंबर 2023

आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2023 

18 सितंबर 2023

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 

1 जनवरी 2024

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम स्थिति

जारी कर दिया गया है 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परिणाम 2023 डाउनलोड करें

अपना आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परिणाम 2023 डाउनलोड करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का ध्यानपूर्वक पालन कर सकते है:-

  1. आईबीपीएस की वेबसाइट पर जाएं।
  2. मुखपृष्ठ के बाईं ओर देखें और "सीआरपी आरआरबी" पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही एक नया पृष्ठ खुलेगा। "सामान्य भर्ती प्रक्रिया- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चरण XII" ढूंढें और क्लिक करें।
  4. अगले पृष्ठ पर, "सीआरपी-आरआरबी-बारहवीं-कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा परिणाम स्थिति" ढूंढें और क्लिक करें।
  5. अपने प्रवेश प्रमाण पत्र के अनुसार अपना पंजीकरण नंबर/अनुक्रमांक और अपना पासवर्ड/जन्म तिथि (दिनांक/माह/वर्ष प्रारूप में) दर्ज करें।
  6. आगे बढ़ने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड भरें और "लॉगिन बटन" पर क्लिक करें।
  7. कार्यालय सहायक पद हेतु आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  8. आप भविष्य के संदर्भ के लिए अपना आरआरबी क्लर्क अंतिम परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते है।
  9. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिकॉर्ड या भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 परिणाम: डाउनलोड लिंक 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 कार्यालय सहायक पद के लिए आधिकारिक तौर पर 1 जनवरी 2024, को आईबीपीएस द्वारा जारी किया गया था और उम्मीदवार इसे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनके नियुक्ति पत्र ई-मेल और डाक दोनों सेवाओं के माध्यम से प्राप्त हुए है। कार्यालय सहायक पद हेतु आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क अंतिम परिणाम 2023 तक सीधे पहुँचने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 कट-ऑफ अंक 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा कट-ऑफ अंक आईबीपीएस परिणाम 2023 के साथ जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर श्रेणी-वार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। यहाँ हम आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 कट-ऑफ अंक जांचने और डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक प्रदान कर रहे हैं:-

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2023 कट-ऑफ अंक लिंक (निष्क्रिय)

FAQ

अपने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आईबीपीएस आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इस लेख में उल्लिखित चरणों का पालन करें।

16 सितंबर 2023 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2023 आयोजित की गई थी।

भारत भर के ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) पद हेतु 5650 रिक्तियाँ हैं।

1 जनवरी 2024 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2023 घोषित किया गया था।

Leave a Review

Enquiry

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.