Home > Current Affairs > National > Raj Bhasha Kirti Puraskar 2022-23 To Department of Pension

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2022-23 पेंशन विभाग को प्रदान किया गया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Raj Bhasha Kirti Puraskar 2022-23 To Department of Pension Award and Honour 3 min read

केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में प्रथम प्रतिष्ठित राजभाषा कीर्ति पुरस्कार, 2022-23 प्राप्त किया।

यह लगातार दूसरे वर्ष सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग को 300 से कम कर्मचारियों के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग होने का सम्मान दिया गया है।

  • राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र ने 14 सितंबर 2023 को पुणे में आयोजित हुए अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और हिंदी दिवस समारोह के शानदार कार्यक्रम में पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से अपर सचिव (पेंशन) संजीव नारायण माथुर को यह पुरस्कार प्रदान किया।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को भी राजभाषा कीर्ति पुरस्कार:

  • 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर एक समारोह में देश के अग्रणी सरकारी बैकों में से एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत तृतीय पुरस्कार दिया गया है।
  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमवी राव को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। 

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार: 

  • यह पुरस्कार हर वर्ष प्रदान किए जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
  • इस पुरस्कार को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और हिंदी दिवस समारोह के दौरान 300 से कम कर्मचारियों वाले सभी मंत्रालयों/विभागों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया जाता है। 

FAQ

Ans. - पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग

Ans. - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को भी राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.