भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ मलेशिया मास्टर्स 2024 बैडमिंटन खिताब जीतने में असफल रहीं। वह 26 मई 2024 को कुआलालंपुर, मलेशिया में खेले गए महिला एकल फाइनल में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की वांग झी यी से हार गईं। बीडब्ल्यूएफ मलेशियाई मास्टर्स 2024 21-26 मई 2024 तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था।
पीवी सिंधु ने जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन में अपनी आखिरी जीत के बाद से कोई भी बीडबल्यूएफ़ (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) खिताब नहीं जीता है। सिंगापुर ओपन 2022 में पीवी सिंधु ने वांग ज़ी यी को हरा कर खिताब जीता था। बीडब्ल्यूएफ मलेशिया मास्टर्स 2024,इस साल पीवी सिंधु के लिए किसी भी बीडब्ल्यूएफ प्रतियोगिता में पहला फाइनल था।
दुनिया की में नंबर. 15 महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ,दुनिया जी नंबर 7 वांग झी यी से 21-16, 5-21, 16-21 से फ़ाइनल मैच हार गईं।
यह वांग ज़ी यी का इस साल का दूसरा खिताब था।इससे पहले उन्होने बीडब्ल्यूएफ इंडोनेशिया मास्टर्स 2024 का खिताब जीता था।
बीडब्ल्यूएफ मलेशिया मास्टर्स 2024 के एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धा के विजेता निम्नलिखित हैं।
स्पर्धा |
विजेता |
उप -विजेता |
एकल (पुरुष) |
वी. एक्सेलसन (डेनमार्क) |
जेड.जे.ली (मलेशिया) |
एकल (महिला) |
वांग झीयी (चीन) |
पीवी सिंधु (भारत) |
पुरुष (युगल) |
किम एस्ट्रुप और एंडर्स रासमुसेन (डेनमार्क) |
जिन योंग और ना सुंग सुएंग (दक्षिण कोरिया) |
महिला (युगल) |
रिन इवानागा और की नाकानिशी (जापान) |
ली यू लिम और शिन सेउंग चान (दक्षिण कोरिया) |
मिश्रित युगल |
गोह सून हुआट और लाई शेवोन जेमी (मलेशिया) |
रिनोव रिवाल्डी और पिथा हनिंग्त्यास मेंटारी (इंडोएशिया) |
विश्व बैडमिंटन शासी निकाय बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की स्थापना 1934 में लंदन, यूनाइटेड किंगडम में अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन फेडरेशन (आईबीएफ) के रूप में की गई थी।
1981 में आईबीएफ़ का नाम बदलकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन कर दिया गया।
सदस्य: 201 सदस्य संघ।
मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
राष्ट्रपति: पॉल एरिक हायर लार्सन