Home > Current Affairs > International > Priya Malik Bags Gold, World U20 Wrestling Championships 2023

प्रिया मलिक ने विश्व U20 कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Priya Malik Bags Gold, World U20 Wrestling Championships 2023 Sport 2 min read

 प्रिया मलिक ने अम्मान, जॉर्डन में चल रही 2023 विश्व अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जर्मनी की लॉरा सेलीन कुहेन को 5-0 से हराया।

इससे पहले मोहित कुमार ने पुरुषों के 61 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में रूस के एल्डर अखमदुनिनोव को हराकर अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप के 2023 संस्करण में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

प्रिया मलिक अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं।

पिछले साल सोफिया, बुल्गारिया में अंतिम पंघाल ने अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था।

विश्व अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप 2023 यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा 14 से 20 अगस्त 2023 तक अम्मान, जॉर्डन में आयोजित की जा रही है।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग-

यह दुनिया में शौकिया कुश्ती का अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है। इसे पहले  फिला(FILA) (Fédération Internationale des Luttes Associées) या - इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एमेच्योर रेसलिंग के नाम से जाना जाता था।

मुख्यालय: कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्जरलैंड

अध्यक्ष : नेनाद लालोविक

FAQ

उत्तर : कुश्ती

उत्तर : अम्मान, जॉर्डन

उत्तर : मोहित कुमार

उत्तर : जॉर्डन
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.