सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
कोहली ने तेंदुलकर का वनडे में सबसे तेज 14,000 रन बनाने का कीर्तिमान तोड़ा
Updated: 24 Feb 2025
3 Min Read

विराट कोहली ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ओडीआई) में महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज़ 14,000 रन बनाने का कीर्तिमान तोड़ दिया है। 23 फरवरी 2025 को,पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए
मैच में विराट कोहली ने अपने 287वीं ओडीआई पारी में 14,000 रन का आंकड़ा पर कर सचिन का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। 9वीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की यह लीग मैच मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले, कोहली को 14,000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए सिर्फ 15 रनों की आवश्यकता थी।
पाकिस्तान ने पहले बलेबाजी करते हुए भारत को 50 ओवर में 242 रनों का लक्ष्य दिया। विराट कोहली के शानदार नाबाद शतक (नाबाद 100) की मदद से भारत ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया और पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया।
ग्रुप ए लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी इस जीत के साथ, भारत ने 9वीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दूसरी टीमें हैं।
9वीं आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी की सह-मेजबानी 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा की जा रही है।
तीन पुरुष क्रिकेटरों-भारत के सचिन तेंदुलकर, श्रीलंका के कुमार संगकारा और विराट कोहली- ने वनडे में 14,000 से अधिक रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने अपनी 350वीं पारी में और संगकारा ने 378वीं पारी में 14,000 रन का आंकड़ा छुआ था।
विराट कोहली ने सिर्फ अपनी 287वीं पारी में इस लक्ष्य को हासिल किया।
गेंदों के मामले में भी विराट कोहली इन तीनों में सबसे तेज हैं। विराट ने सिर्फ 14,984 गेंदों में 14,000वां रन बनाया, जबकि तेंदुलकर ने 16,292 और सग्नक्कारा ने 17,789 गेंदें खेलीं।
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट,चिन तेंदुलकर के 18,426 और संगकारा के 14234 ऋणों के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
फिलहाल विराट के वनडे में 14085 रन हो गए हैं।
अधिकतम वनडे शतक
यह भी पढे : आईसीसी ने शिखर धवन और तीन अन्य को चैंपियंस ट्रॉफी एम्बेसडर नियुक्त किया
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Person in News
Government Scheme
Summit and Conference
Report
Science and Technology
Death
Art and Culture
Rajasthan
Banking and Finance
Place in News
State news
Appointment
Committee and Commission
Economy
Agriculture
Uttar Pradesh
Bill and Act
Environment
Art & Culture
Defence
Sport
Uttrakhand
Election
Banking
Visits
Space
Festival
Industry
Transport
Science and Technology
Award and Honour
Education
Bihar
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today