सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
बैंकिंग व वित्त
पिछले 9 वर्षों में बीमा क्षेत्र में 53.900 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश
Updated: 19 Mar 2024
4 Min Read

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी के अनुसार, भारत के बीमा क्षेत्र में पिछले 9 वर्षों (दिसंबर 2014 और जनवरी 2024) में 53,900 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हुआ है। वित्तीय सेवा सचिव के अनुसार देश में बीमा क्षेत्र में इस समय 70 कंपनियां काम कर रही हैं।
विवेक कुमार के अनुसार बीमा क्षेत्र की पैठ 2013-14 में 3.9 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 4 प्रतिशत हो गई। बीमा क्षेत्र में पैठ से तात्पर्य एक वर्ष में भुगतान की गई कुल बीमा राशि और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुपात से है। यह देश में बीमा क्षेत्र के प्रसार को दर्शाता है।
बीमा घनत्व 2013-14 में 52 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 92 अमेरिकी डॉलर हो गया। बीमा घनत्व की गणना देश की कुल जनसंख्या के बीमा प्रीमियम के अनुपात के रूप में की जाती है।
बीमा पैठ और घनत्व में वृद्धि किसी देश में बीमा क्षेत्र की वृद्धि और विकास को दर्शाती है।
'प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) शब्द को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 में परिभाषित किया गया है।
एफडीआई का अर्थ भारत के बाहर निवासी व्यक्ति द्वारा पूंजीगत उपकरणों के माध्यम से किसी एक
(i) एक असूचीबद्ध भारतीय कंपनी में; या
(ii) किसी सूचीबद्ध भारतीय कंपनी की चुकता इक्विटी पूंजी के दस प्रतिशत या अधिक में निवेश है ।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेश' (एफपीआई) का तात्पर्य भारत के बाहर किसी निवासी व्यक्ति द्वारा पूंजीगत उपकरणों के माध्यम से किसी सूचीबद्ध भारतीय कंपनी की चुकता शेयर पूंजी के दस प्रतिशत से कम है।
यहां पूंजीगत उपकरणों का तात्पर्य किसी भारतीय कंपनी द्वारा जारी शेयर (इक्विटी/तरजीही/वारंट शेयर) और गैर परिवर्तनीय डिबेंचर है।
भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों को छोड़कर अर्थव्यवस्था के लगभग हर क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति दे दी गई है।
(i) लॉटरी व्यवसाय जिसमें सरकारी/निजी लॉटरी, ऑनलाइन लॉटरी आदि शामिल हैं।
(ii) जुआ और सट्टेबाजी, कैसीनो आदि ।
(iii) चिट फंड
(iv) निधि कंपनी
(v)हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) में व्यापार
(vi) रियल एस्टेट व्यवसाय या फार्म हाउसों का निर्माण, 'रियल एस्टेट व्यवसायों में टाउनशिप का विकास, आवासीय / वाणिज्यिक परिसर, सड़कों या पुलों का निर्माण और सेबी (आरईआईटी) विनियम 2014 के तहत पंजीकृत और विनियमित रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) शामिल नहीं होंगे।
(vii) सिगार, चेरूट, सिगारिलो और सिगरेट, तम्बाकू या तम्बाकू के विकल्प का विनिर्माण
(viii) गतिविधियाँ/क्षेत्र जो निजी क्षेत्र के निवेश के लिए खुले नहीं हैं जैसे (क) परमाणु ऊर्जा और (ख) रेलवे संचालन (अनुमत गतिविधियों के अलावा)।
(ix) लॉटरी व्यवसाय, जुआ और सट्टेबाजी गतिविधियों के लिए फ्रेंचाइजी, ट्रेडमार्क, ब्रांड नाम, प्रबंधन अनुबंध के लिए लाइसेंसिंग सहित किसी भी रूप में विदेशी प्रौद्योगिकी सहयोग भी निषिद्ध है।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण फुल फॉर्म
एफ़डीआई (FDI)- फ़ॉरेन डाइरैक्ट इनवेस्टमेंट (Foreign Direct Investment)
एफ़पीआई (FPI)- फ़ॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टमेंट(Foreign Portfolio Investment)
फेमा(FEMA)- फ़ॉरेन एक्स्चेंज मैनेजमेंट एक्ट (Foreign Exchange Mangement Act)
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF