सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Add as a preferred source on Google
Updated: 10 Sep 2024
3 Min Read

कोचीन शिपयार्ड ने 9 सितंबर, 2024 को कोच्चि,केरल में आयोजित एक समारोह में अपने माहे श्रेणी की एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (जहाज) मालपे और मुल्की को लॉन्च किया गया ।
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अधीन कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर जहाज परियोजना के तहत बनाए जाने वाले आठ जहाजों में यह चौथे और पांचवें जहाज हैं।
जहाज का निर्माण स्वदेशी रूप से किया गया है, इसकी लगभग 80 प्रतिशत सामग्री भारतीय है।
भारत सरकार ने मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में 16 एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटरक्राफ्ट (एएसडबल्यू -एसडबल्यूसी) जहाजों के निर्माण के लिए एक परियोजना शुरू की।
इस परियोजना के तहत बनाए जाने वाले जहाज रूसी अभय श्रेणी के कार्वेट की जगह लेगा, जिन्हें 1989 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
अप्रैल 2019 में, केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड और कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ आठ-आठ एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी जहाजों के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित एएसडबल्यू -एसडबल्यूसी जहाजों को अर्नाला श्रेणी के जहाजों और कोचीन शिपयार्ड निर्मित जहाजों को माहे श्रेणी के जहाजों के रूप में जाना जाता है ।
माहे श्रेणी के एएसडबल्यू -एसडबल्यूसी जहाजों के तहत, कोचीन शिपयार्ड ने पहला जहाज माहे, दूसरा जहाज मालवन, तीसरा मंगरोल, चौथा मालपे और पांचवां मुल्की लॉन्च किया है ।
अर्नाला क्लास एएसडबल्य- एसडबल्यूसी के तहत अब तक छह जहाज -पहला जहाज अर्नाला, दूसरा एंड्रोथ, तीसरा अंजादीप, चौथा अमिनी, पांचवां एग्रे और छठा अक्षय लॉन्च किए जा चुका हैं। अक्षय और एग्रे को मार्च 2024 में लॉन्च किया गया था।
एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी जहाज पनडुब्बी शिकारी हैं जो भारत के तटीय जल में काम करेंगे। तटीय क्षेत्रों के पास का पानी उथला होता है इसलिए इन्हें एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटरक्राफ्ट कहा जाता है।
नवीनतम करेंट अफेयर्स
लोकप्रिय टैग
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka