मानुष शाह और दीया चितले की भारतीय टेबल टेनिस मिश्रित जोड़ी ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस 2025 का मिश्रित युगल खिताब जीता। वे 2021 के बाद से किसी भी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर प्रतियोगिता में मिश्रित खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी हैं।
इससे पहले, 2021 में, मनिका बत्रा और साथियान ज्ञानसेकरन ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर बुडापेस्ट मिश्रित खिताब जीता था ।
1 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाला डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस 22-27 अप्रैल 2025 तक, ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस के सैले ओमनीस्पोर्ट डी रेड्स में आयोजित किया गया था।
फाइनल में मानुष शाह और दीया चिताले का सामना जापानी जोड़ी सोरा मत्सुशिमा और मिवा हरिमोटो से हुआ। यह दूसरी बार था जब दोनों जोड़ियां फाइनल में आमने-सामने थीं।
वे 2025 डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर दोहा प्रतियोगिता के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़े, जहां जापानी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 3-0 से हरा दिया था।
हालांकि, भारतीय जोड़ी ने जापानी जोड़ी को 3-2 से हराकर दोहा में मिली हार का बदला ले लिया।
बाद में मिवा हरिमोटो ने ट्यूनिस प्राइयोगिता में एकल और महिला युगल खिताब जीते।
यह डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस में हरिमोटो का लगातार तीसरा एकल खिताब था, जिसे उन्होंने 2023 और 2024 में भी जीता था।
सेमीफाइनल में मानुष और दीया ने ट्यूनीशिया के वासिम एस्सिड और मिस्र की हाना गोडा की जोड़ी को 3-0 से हराया।
डबल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस 2025 के विजेताओं की सूची निम्नलिखित है।
क्रमांक |
वर्ग |
विजेता और उनकी राष्ट्रीयता |
उपविजेता और उनकी राष्ट्रीयता |
1 |
महिला, एकल |
मिवा हरिमोटो (जापान) |
सत्सुकी ओडे (जापान)) |
2 |
पुरुष एकल |
फेलिक्स लेबर्न (फ्रांस) |
एंडर्स लिंड (डेनमार्क) |
3 |
महिला युगल |
मिवा हारिमोटो और मियु किहारा (जापान) |
सत्सुकी ओडो और सकुरा योकोई (जापान)) |
4 |
पुरुष युगल |
बेनेडिक्ट डूडा और बेंद्रे बर्टेल्समीयर (जर्मनी) |
ली हेचेन और वू यिफेई (चीन) |
टेबल टेनिस खेल शासी निकाय, अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ ने पेशेवर टेबल टेनिस को लोकप्रिय बनाने के लिए 2019 में विश्व टेबल टेनिस (डबल्यूटीटी) बनाया।
विश्व टेबल टेनिस ,डबल्यूटीटी श्रृंखला, डबल्यूटीटी फीडर श्रृंखला और डबल्यूटीटी युवा श्रृंखला का आयोजन करता है।
डबल्यूटीटी श्रृंखला सर्वोच्च रैंक वाला प्रतियोगिता हैउसके बाद डबल्यूटीटी फीडर श्रृंखला और डबल्यूटीटी युवा श्रृंखला।
डबल्यूटीटी श्रृंखला के भीतर, शीर्ष रैंक वाले आयोजनों में ग्रैंड स्लैम, डबल्यूटीटी फ़ाइनल और डबल्यूटीटी चैंपियंस शामिल हैं।
डबल्यूटीटी कंटेंडर, डबल्यूटीटी श्रृंखला के भीतर एक दूसरे स्तर का आयोजन है।
डबल्यूटीटी ने कंटेंटेंडर श्रृंखला को स्टार और कंटेंडर में विभाजित किया है, जिसमें डबल्यूटीटी स्टार कंटेंडर ,डबल्यूटीटी कंटेंडर से उच्च रैंक वाला प्रतियोगिता है।