महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना (एमएसएससी) के तहत 8,630 करोड़ रुपये की कुल जमा राशि के साथ 14.83 लाख से अधिक खाते खोले गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 31 जुलाई 2023 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना (एमएसएससी) वित्त मंत्रालय की एक प्रमुख लघु बचत योजना है, जिसे 1 फरवरी, 2023 को बजट भाषण वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान हमारे माननीय वित्त मंत्री द्वारा महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया गया था।
एमएसएससी की मुख्य विशेषताएं
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना खाते बालिका सहित किसी भी आयु वर्ग की महिलाओं द्वारा मार्च 2025 तक दो साल की अवधि के लिए न्यूनतम ₹1000/- और अधिकतम जमा राशि ₹2 लाख के साथ खोले जा सकते हैं।
एमएसएससी खाता 31 मार्च 2023 को या उससे पहले खोला जा सकता है।
एमएसएससी के लिए ब्याज दर 7.5% प्रति वर्ष है। जो त्रैमासिक रूप से संयोजित होता है।
इस योजना के तहत अनुकंपा के आधार पर आंशिक निकासी और समय से पहले बंद करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
भारत सरकार ने एमएसएससी को संचालित करने के लिए डाक विभाग, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और चार निजी क्षेत्र के बैंकों को अधिकृत किया है।