सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
Utkarsh Classes
Admission office
Above Arora Namkeen
Jalori Gate circle,
Jodhpur (Raj.), 342005
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
UC Skills
© 2026 उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
शिखर सम्मेलन
भारत और स्वीडन ने बाकू में छठे वार्षिक लीडआईटी शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की
Add as a preferred source on Google
Updated: 22 Nov 2024
3 Min Read

भारत और स्वीडन ने बाकू, अज़रबैजान में उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह (लीडआईटी) के 6वें वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। शिखर सम्मेलन की बैठक संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन, पार्टियों के सम्मेलन 29 (सीओपी29) के मौके पर आयोजित की गई थी, जो 11 से 22 नवंबर 2024 तक अज़रबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित किया गया था।
भारत और स्वीडन ने सितंबर 2019 में न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह (लीडआईटी) का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया था।
लीडआईटी 2.0 को 2023 में दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी28 के दौरान लॉन्च किया गया है जिसमे इसने 2024-26 के लिए एक नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक के सह-अध्यक्ष किरीट वर्धन सिंह
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और स्वीडन की जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री रोमिना पूरमोख्तारी ने शिखर बैठक की सह-अध्यक्षता की।
इसमें उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह के 41 सदस्य देशों और उद्योग, शिक्षा आदि से जुड़े अन्य हितधारकों ने भाग लिया।
उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह (लीडआईटी) भारत और स्वीडन की एक पहल है और इसे विश्व आर्थिक मंच का समर्थन प्राप्त है।
यह उन देशों को एक साथ लाता है जो 2015 पेरिस जलवायु सम्मेलन के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पेरिस जलवायु सम्मेलन का उद्देश्य "वैश्विक औसत तापमान में वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक स्तरों से 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखना" है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक देश को अपने शुद्ध कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर करते हुए एक राष्ट्रीय योजना बनानी होगी।
उद्देश्य
लीडआईटी की स्थापना ऊर्जा-गहन उद्योगों को लक्षित करने के लिए की गई थी, जहाँ कार्बन उत्सर्जन को कम करना बहुत मुश्किल है।
लीडआईटी का लक्ष्य 2050 तक ऊर्जा-गहन भारी उद्योग में शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करना है।
ऊर्जा-गहन भारी उद्योग द्वारा शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लीडआईटी का उद्देश्य
विश्व आर्थिक मंच एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 1971 में जर्मन प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने की थी।
यह मंच दुनिया के राजनीतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक, नागरिक समाज और अन्य नेताओं को वैश्विक, क्षेत्रीय और उद्योग-विशिष्ट एजेंडा पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड
नवीनतम करेंट अफेयर्स
लोकप्रिय टैग
International news
Person in News
Place in News
Summit and Conference
Energy
Environment
Agreements and MoU
Economy
Defence
Agriculture
Industry
Science and Technology
Appointment
Sport
Science
Art & Culture
International Organisations
Bilateral Relations
Science and Technology
Important Day
Visits
Committee and Commission
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Last 5 Years PYQs in a Single Click
FREE PYQs exam ke level aur question pattern ko samajhne ka best tareeka