सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
वैशाली ने 2024 विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता
Updated: 02 Jan 2025
3 Min Read

भारत की शतरंज खिलाड़ी आर. वैशाली ने 2024 फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। इससे पहले कोनेरू हम्पी ने 2024 विश्व रैपिड चैंपियनशिप के महिला वर्ग स्वर्ण पदक जीता था।
विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप के इतिहास में पहली बार ओपन सेक्शन का खिताब दो खिलाड़ियों- मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची के बीच साझा किया गया। यह मैग्नस कार्लसन का सातवां खिताब था, जबकि इयान नेपोमनियाचची का यह पहला खिताब था।
महिला वर्ग का खिताब चीनी शतरंज खिलाड़ी जू वेनजुन ने जीता।
2024 फिडे विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप 30 और 31 दिसंबर 2024 को न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित की गई थी। यह उसी स्थान पर 2024 फिडे विश्व रैपिड चैंपियनशिप के समापन के ठीक बाद आयोजित किया गया था।
आर. वैशाली ने 2024 फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीता। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन की झू जिनर को हराया लेकिन सेमीफाइनल में वो जू वेनजुन से हार गईं।
महिला वर्ग में चीनी शतरंज खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिताब महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन ने जीता और रजत पदक चीन की ही लेई टिंगजी को मिला जो फ़ाइनल में जू वेनजुन से हर गई थीं।
2024 फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप के ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोमनियाचची की फाइनल में भिड़ंत हुई।
चार गेम के फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो मैच जीते और स्कोर 2-2 से बराबर रहा। टाईब्रेक में भी दोनों खिलाड़ी 3.5-3.5 अंक पर थे।
इसके बाद मैग्नस कार्लसन ने चीफ आर्बिटर को सुझाव दिया कि मैच खत्म कर दिया जाए और दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाए क्योंकि वे दोनों काफी थक चुके थे।
फिडे के नियम के तहत फिडे के अध्यक्ष ऐसा फैसला ले सकते हैं।
फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी और दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
विश्व शतरंज नियामक संस्था फीडे हर साल रैपिड और ब्लिट्ज वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन करती है।
यह ओपन और महिला वर्ग में खेला जाता है।
ओपन वर्ग में पहली वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप, 2013 में रूस के खांटी-मानसीस्क मेंआयोजित की गई थी।
पहली महिला फीडे वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप,2012 में जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित की गई थी।
2017 से ओपन और महिलाओं के लिए वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप दोनों को फीडे द्वारा एक ही स्थान पर एक साथ आयोजित किया जाता रहा है।
फीडे या अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना 1924 में पेरिस, फ्रांस में हुई थी।
सदस्य: 201 देशों का राष्ट्रीय शतरंज महासंघ।
मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड
अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोर्कोविच (रूसी)
उपाध्यक्ष: विश्वनाथन आनंद
यह भी पढ़ें: कोनेरू हम्पी ने 2024 FIDE Wprd रैपिड चैंपियनशिप जीती
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF