सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 26 Apr 2024
4 Min Read

विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) ने 25 अप्रैल 2024 को सऊदी अरब की तेल दिग्गज कंपनी अरामको के साथ एक प्रमुख प्रायोजन समझौते की घोषणा की। समझौते के तहत, अरामको कंपनी 2027 तक प्रमुख फीफा टूर्नामेंटों को प्रायोजित करेगी।
सऊदी कंपनी के साथ फीफा के इस समझौते की सऊदी अरब सरकार के आलोचक, स्पोर्ट्सवॉशिंग कहकर इसकी आलोचना कर रहें है। सऊदी सरकार के आलोचकों के अनुसार सऊदी सरकार जान-बूझकर विश्व के विभिन्न खेलों में निवेश कर रही है ताकि विश्व समुदाय का ध्यान सऊदी सरकार के खराब मानवाधिकारों के उल्लंघन के रिकॉर्ड, सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में उसकी संलिप्तता, देश में महिलाओं के अधिकारों के हनन, मुक्त भाषण पर प्रतिबंध और यमन युद्ध में उसकी संलिप्तता से ध्यान हटाया जा सके।
दुनिया में अपनी छवि सुधारने के लिए सऊदी सरकार द्वारा दुनिया भर में खेलों में भारी निवेश को आलोचक लोकप्रिय रूप से 'स्पोर्टवॉशिंग' कहते है।
फीफा अनुबंध के तहत, अरामको कंपनी 2026 पुरुष विश्व कप और 2027 महिला विश्व कप सहित कई फीफा आयोजनों को प्रायोजित करेगी।
2026 पुरुष विश्व कप की संयुक्त मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा द्वारा की जाएगी। महिला विश्व कप 2027 का मेजबान देश अभी तय नहीं हुआ है।
अरामको कंपनी ने फॉर्मूला 1 मोटर कार रेसिंग को प्रायोजित करने के लिए एफआईए के साथ भी प्रायोजन सौदों पर भी हस्ताक्षर किए हैं तथा वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का भागीदार देश भी है।
टेनिस
एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) ने सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पीआईएफ अब पुरुषों की रैंकिंग का आधिकारिक नामकरण भागीदार बन जाएगा और इंडियन वेल्स, मियामी, मैड्रिड, बीजिंग में एटीपी टूर्नामेंट, ट्यूरिन में सीज़न के अंत में एटीपी फाइनल और नेक्स्ट जेन एटीपी फाइनल जो सऊदी शहर जेद्दा में आयोजित होने वाले है ,में भी भागीदार बन जाएगा। एटीपी दुनिया में पेशेवर पुरुष टेनिस की शासी निकाय है।
फुटबॉल आयोजन
सऊदी अरब को 2034 पुरुष फीफा विश्व कप की मेजबानी मिली है। यह इस आयोजन के लिए बोली लगाने वाला एकमात्र देश था। फीफा सदस्य महासंघों द्वारा अनुमोदन के बाद फीफा औपचारिक रूप से सऊदी अरब को 2034 पुरुष फीफा विश्व कप के मेजबान के रूप में घोषित करेगा।
एशियाई खेल
सऊदी अरब अपनी राजधानी रियाद में 2034 एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा। इन खेलों में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तुलना में अधिक खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
टेनिस
विश्व महिला पेशेवर टेनिस शासी निकाय, महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने रियाद में अगले तीन डब्ल्यूटीए संस्करणों के फाइनल आयोजित करने के लिए सऊदी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
सऊदी अरामको को आधिकारिक तौर पर सऊदी अरब तेल कंपनी के रूप में जाना जाता है। इसका स्वामित्व सऊदी अरब सरकार के पास है।
यह तेल और गैस की खोज, परिवहन के व्यवसाय में है। यह पेट्रोलियम तेल के शोधन और अन्य पेट्रोकेमिकल व्यवसाय में भी है।
यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है।
यह दुनिया की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी है।
मुख्यालय: धहरान, सऊदी अरब।
फीफा पुरुष फुटबॉल विश्व कप हर चार साल में आयोजित होने वाली एक वरिष्ठ पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप है।
पहला विश्व कप 1930 में उरुग्वे में आयोजित किया गया था। विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में कोई विश्व कप आयोजित नहीं किया गया।
2022 में 21वें विश्व कप की मेजबानी कतर ने की और अर्जेंटीना ने जीता।
22वां विश्व कप 2026 में संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
23वें विश्व कप की मेजबानी 2030 में स्पेन, पुर्तगाल, मोरक्को, अर्जेंटीना, पैराग्वे और उरुग्वे द्वारा की जाएगी। इसकी मेजबानी तीन महाद्वीपों के छह देशों द्वारा की जाएगी।
24वें विश्व कप 2034 की मेजबानी सऊदी अरब करेगा।
ब्राजील दुनिया की सबसे सफल टीम है, जिसने इसे पांच बार जीता है, जबकि इटली और जर्मनी ने इसे चार-चार बार जीता है।
यह पुरुष और महिला फुटबॉल की विश्व शासी निकाय है।
फीफा का मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड।
राष्ट्रपति: गियानी इन्फैनटिनो।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today