सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 03 Mar 2025
3 Min Read

भारत के ऋत्विक बोलिपल्ली और कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस की जोड़ी ने 2025 चिली ओपन एटीपी 250 टेनिस प्रतियोगिता का पुरुष युगल खिताब जीता।
पुरुष एकल का खिताब सर्बिया के लालसो जेरे ने जीता, जिन्होंने फ़ाइनल में अर्जेंटीना के सबस्टेन बाएज़ को हराया।
$680,140 इनामी राशि वाली चिली ओपन टेनिस प्रतियोगिता, 24 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चिली की राजधानी सैंटियागो में आयोजित किया गया था। चिली ओपन एक एटीपी 250 प्रतियोगिताब थी जिसमे एकल के विजेता को 250 एटीपी अंक और $103,455 की पुरस्कार राशि मिली। युगल के विजेता को 250 एटीपी अंक और $35,980 की पुरस्कार राशि मिली।
2025 चिली ओपन में जीत ऋत्विक बोलिपल्ली और निकोलस बैरिएंटोस की युगल जोड़ी के रूप में पहला एटीपी खिताब था।
इस प्रतियोगिता में ऋत्विक बोलिपल्ली और निकोलस बैरिएंटोस की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में एंड्रेस मोल्टेनी और मैक्सिमो गोंजालेज की शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराया।
ऋत्विक बोलिपल्लीट के लिए यह दूसरा एटीपी युगल खिताब था, इससे पहले उन्होंने साथी भारतीय अर्जुन काधे के साथ 2024 अल्माटी ओपन जीता था।
सेमीफाइनल में ऋत्विक बोलिपल्ली और निकोलस बैरिएंटोस की जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त गुइडो आंद्रेओज़ी और थियो एरिबेज को 4-6, 7(9)-6(7) से हराया।
2025 चिली ओपन एकल खिताब सर्बियाई लालसो जेरे का तीसरा एटीपी खिताब था। फाइनल में, लास्लो जेरे ने अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज को 6-4, 3-6, 7-5 से हराया।
सेबेस्टियन बाएज, 2024 चिली ओपन एकल खिताब के विजेता थे।
चिली में जीत के साथ, लास्लो जेरे ने 250 एटीपी अंक अर्जित किए और एटीपी रैंकिंग में 74वें स्थान पर पहुंच गए।
चिली ओपन की शुरुआत से पहले, लास्लो जेरे एटीपी रैंकिंग में 103वें स्थान पर थे।
लास्लो जेरे 2025 में एटीपी टूर खिताब जीतने वाले शीर्ष 100 से बाहर रैंक वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी भी हैं।
एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) की स्थापना 1972 में शीर्ष पुरुष पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों द्वारा की गई थी।
एटीपी एक कैलेंडर वर्ष में एटीपी टूर और एटीपी चैलेंजर टूर के तहत प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित करता है।
एटीपी टूर शीर्ष रैंक वाले पुरुष टेनिस पेशेवरों के लिए एक विशिष्ट प्रतियोगिता है।
चैलेंजर टूर उभरते टेनिस खिलाड़ियों के लिए है जो इन प्रतियोगिताओं में खेलते हैं और एटीपी टूर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त अंक अर्जित करते हैं।
एटीपी मास्टर्स सर्वोच्च रैंक वाला एटीपी टूर है जहाँ विजेताओं को 1000 एटीपी अंक मिलते हैं। एटीपी 500 के विजेता को 500 अंक मिलते हैं, और एटीपी 250 विजेता को 250 अंक मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रैंडन होल्ट ने 2025 बेंगलुरु ओपन एटीपी टेनिस एकल खिताब जीता
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF