सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 03 Jun 2024
3 Min Read

स्पैनिश फ़ुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने जर्मन फ़ुटबॉल क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड को फ़ाइनल में 2-0 से हराकर 2023-24 यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब 15वीं बार जीता लिया है। यूईएफए चैंपियंस लीग का फ़ाइनल मैच के साथ ही यूरोपीय घरेलू पेशेवर फ़ुटबॉल सीज़न 2023-24 का समापन भी हो गया है।
2023-24 यूईएफए चैंपियंस लीग का फ़ाइनल 1 जून 2024 को इंग्लैंड के वेम्बली स्टेडियम में खेला गया था। यह वेम्बली स्टेडियम द्वारा आयोजित किया जाने वाला तीसरा चैंपियंस लीग फ़ाइनल था, जिसने 2011-12, 2013-14 और 2023-24 संस्करणों की मेज़बानी की थी।
स्पेनिश ला लीगा विजेता रियल मैड्रिड 18वीं बार यूईएफए चैंपियंस लीग में भाग ले रहा था। फाइनल में रियल मैड्रिड की ओर से दानी कार्वाजल और विनीसियस जूनियर ने मैच में गोल किया।
रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब, जिसे लोकप्रिय रूप से लॉस ब्लैंकोस भी कहा जाता है, ने अब तक 1955-1956, 1956-1957, 1957-58, 1958-59, 1959-60, 1965-66, 1997-1998, 1999-2000, 2001-2002, 2013-14, 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2021-2022 और 2023-24 में यूरोपीय कप/चैंपियंस लीग खिताब जीते हैं।
यूईएफए चैंपियंस लीग की शुरुआत 1955-56 में यूरोपीय चैंपियन क्लब कप के रूप में हुई थी। उद्घाटन यूरोपीय चैंपियन क्लब कप में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसे रियल मैड्रिड ने फ्रांस के स्टेड डी रिम्स फुटबॉल क्लब को हराकर जीता।
1992-93 सत्र में, ट्रॉफी का नाम बदलकर यूईएफए चैंपियंस लीग (यूसीएल) कर दिया गया।
चैंपियंस लीग यूरोपीय पेशेवर क्लब-आधारित टूर्नामेंटों में शीर्ष यूरोपीय टूर्नामेंट है।
2023-24 यूईएफए चैंपियंस लीग में 32 टीमों ने भाग लिया; हालाँकि, 2024-25 सत्र में 36 टीमें भाग लेंगी।
अब तक इस लीग में सबसे सफल स्पेन की टीमें रही हैं, जिसने इस प्रतियोगिता को 20 बार जीता है।
दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीमें रही हैं जिन्होंने 14 बार चैंपियनशिप जीती है, जबकि इतालवी टीमों ने 12 बार प्रतियोगिता जीती है।
फुटबॉल क्लबों में रियल मैड्रिड ने इसे 15 बार जीता है,
इटली के एसी मिलान ने इसे सात बार और इंग्लैंड के लिवरपूल क्लब ने छह बार इसे जीता है।
यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफ़ए ) का गठन 15 जून 1954 को यूरोप में फुटबॉल के शासी निकाय के रूप में किया गया था। यूईएफ़ए ने यूरोपीय राष्ट्रीय टीमों के लिए यूरोपीय चैम्पियनशिप की शुरुआत की जिसे अब यूरो कप और पेशेवर क्लब टीमों के लिए यूरोपीय चैंपियन क्लब कप के रूप में शुरू किया।
सदस्य: यूरोप के 55 देशों के राष्ट्रीय फुटबॉल संघ
इज़राइल, जो एक एशियाई देश है, 1994 से यूईएफ़ए का सदस्य रहा है।
मुख्यालय: न्योन, स्विटज़रलैंड
अध्यक्ष: अलेक्जेंडर सेफ़री
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF