सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 08 Mar 2025
3 Min Read

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर अपना पांचवां एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप खिताब जीता । भारतीय टीम ने 8 मार्च 2025 को तेहरान में आयोजित छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में मेजबान ईरान को 32-25 से हराया।
छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 6-8 मार्च 2025 तक तेहरान में आयोजित की गई थी। यह तीसरी बार था जब ईरान एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा था। इससे पहले ईरान ने 2007 और 2017 में इसकी मेजबानी की गई थी।
सोनाली शिंगटे की अगुआई में भारतीय कबड्डी टीम ने एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के 6वें संस्करण में गत विजेता के रूप में प्रवेश किया।
भारत ने 2017 में गोरगन, ईरान में आयोजित पिछले संस्करण में दक्षिण कोरियाई टीम को फाइनल में हराकर जीत हासिल की थी।
थाईलैंड, बांग्लादेश और मलेशिया के साथ ग्रुप ए में शामिल भारत ने अपने अभियान की शुरुवाती मैच में बांग्लादेश को 64-23 से हराकर चैंपियनशिप में अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया।
अन्य लीग मैचों में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 76-21 और नेपाल को 47-14 से हराया।
सेमीफाइनल में भारत का सामना नेपाल से और ईरान का सामना बांग्लादेश से हुआ।
भारत ने नेपाल को 56-18 से हराया और ईरान ने बांग्लादेश को 41-18 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 में एशिया की सात टीमों ने भाग लिया। उन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया
लीग चरण में, प्रत्येक टीम ने एक-दूसरे के खिलाफ खेला, और प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाई।
एशियाई कबड्डी महासंघ एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन करता है, जिसकी मेजबानी कोई एक सदस्य देश करते हैं।
भारत इस चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे सफल टीम है और उसने इसे 5 बार जीता है, जबकि दक्षिण कोरियाई टीम ने इसे एक बार जीता है।
एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप के विजेताओं की सूची इस प्रकार है।
|
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान |
विजेता |
उप विजेता |
|
1 |
2005 |
हैदराबाद, भारत |
भारत |
जापान |
|
2 |
2007 |
तेहरान ,ईरान |
India |
ईरान |
|
3 |
2008 |
मदुरै, भारत |
भारत |
ईरान |
|
4 |
2016 |
बुसान, दक्षिण कोरिया |
दक्षिण कोरिया |
Thailand |
|
5 |
2017 |
गोर्गन, ईरान |
भारत |
दक्षिण कोरिया |
|
6 |
2025 |
तेहरान ,ईरान |
भारत |
ईरान |
एशियाई कबड्डी महासंघ एशिया में पुरुष और महिला कबड्डी का शासी निकाय है।
यह एशियाई ओलंपिक परिषद से संबद्ध है और महाद्वीपीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।
सदस्य: 19 देश
मुख्यालय: तेहरान, ईरान
अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today