सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
भारत ने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में 9 पदकों के साथ अभियान समाप्त किया
Utkarsh Classes
Updated: 28 Oct 2024
3 Min Read
भारतीय कुश्ती दल ने अपने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 अभियान नौ पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य के साथ समाप्त किया। पिछले साल भी भारतीय कुश्ती दल ने तिराना में आयोजित यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में 9 पदक - एक स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक जीते थे।
यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन विश्व कुश्ती शासी निकाय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडबल्यूडबल्यू द्वारा किया गया था और 21 से 27 अक्टूबर 2024 तक अल्बानियाकी राजधानी तिराना में आयोजित किया गया था।
तिराना चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती के 10 भार वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। चैंपियनशिप में 23 वर्ष से कम आयु के पुरुष और महिला दोनों पहलवानों ने भाग लिया।
भारत ने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में 30 सदस्यीय कुश्ती दल भेजी थीं।
चिराग चिक्कारा ने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता।
पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत और रीतिका हुडा के बाद चिराग चिक्कारा यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान हैं।
अमन सहरावत ने 2022 चैंपियनशिप में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि रीतिका ने चैंपियनशिप के 2023 संस्करण में 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 2023 संस्करण में, भारतीय पहलवान यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा कर रहे थे क्योंकि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया गया था।
भारतीय पदक विजेताओं की सूची और उनकी श्रेणी निम्नलिखित है।
क्रमांक |
पहलवान |
वर्ग |
पदक |
1 |
चिराग चिक्कारा |
पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा |
स्वर्ण |
2 |
अंजली |
महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 59 किग्रा |
रजत |
3 |
विश्वजीत मोर |
पुरुष ग्रीको रोमन 55 किग्रा |
कांस्य |
4 |
मोनिका |
महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 68 किग्रा |
कांस्य |
5 |
नेहा शर्मा |
महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा |
कांस्य |
6 |
शिक्षा |
महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 65 किग्रा |
कांस्य |
7 |
अभिषेक ढाका |
पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 61 किग्रा |
कांस्य |
8 |
सुजीत |
पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 70 किग्रा |
कांस्य |
9 |
विकी |
पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 97 किग्रा |
कांस्य |
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग दुनिया में कुश्ती खेल की शासी निकाय है।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की स्थापना 1921 में अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर रेसलिंग फेडरेशन के रूप में की गई थी।
मुख्यालय: कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्ज़रलैंड
अध्यक्ष : नेनाद लालोविक
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice