सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
दीपांशु ने एशियाई यू 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता
Updated: 25 Apr 2024
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के दीपांशु शर्मा ने 24 अप्रैल 2024 को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में हो रहे एशियाई अंडर -20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उसी स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करते हुए, रोहन यादव ने रजत पदक जीता।
दीपांशु ने 70.29 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के ही रोहन ने 70.03 मीटर भाला फेंक करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक जीता ।
21वीं एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 24-27 अप्रैल 2024 तक दुबई में यूएई एथलेटिक्स फेडरेशन के सहयोग से एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
31 पुरुषों और 29 महिलाओं सहित साठ भारतीय एथलीट एशियाई यू 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
21वीं एशियाई यू 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, विश्व यू 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 के लिए एक क्वालीफाइंग इवेंट भी है। 2024 विश्व यू 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से 31 अगस्त 2024 तक पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित की जाएगी।
भारत ने पिछले साल दक्षिण कोरिया के येचिओन में आयोजित 20वीं एशियाई यू 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 19 पदक जीते थे। भारत येचिओन संस्करण में पदक तालिका में जापान और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहा था ।
येचिओन में, 19 पदकों में सिद्धार्थ चौधरी (शॉट पुट), भरतप्रीत सिंह (डिस्कस थ्रो), सुनील कुमार (डेकाथलॉन), रेज़ोआना मलिक हीना (400 मीटर), लक्षिता सैंडिलिया (1500 मीटर) और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम द्वारा जीते गए छह स्वर्ण शामिल थे।
चैंपियनशिप के पहले दिन रितिक ने भारत के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की चक्का फेंक स्पर्धा में 53.01 मीटर चक्का फेंक कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक जीता।
भाला फेंक स्पर्धा में दीपांशु ने स्वर्ण और रोहन ने रजत पदक जीता।
दिन का अंतिम पदक प्रियांशु ने जीता, जिन्होंने 1500 मीटर में रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक कतर के एतौलगाज़ी ने जीता।
चैंपियनशिप के दूसरे दिन (25 अप्रैल 2024) आरती ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में 47:45.33 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता । आरती ने विश्व यू 20 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
|
खिलाड़ी |
स्पर्धा |
पदक |
|
रितिक |
पुरुष चक्का फेंक |
रजत |
|
दीपांशु |
पुरुष भाला फेंक |
स्वर्ण |
|
रोहन |
पुरुष भाला फेंक |
रजत |
|
प्रियांशु |
पुरुष 1500 मीटर |
कांस्य |
|
आरती |
महिला 10,000 मीटर रेस वॉक |
कांस्य |
एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन, एशिया में पुरुष और महिला एथलेटिक्स की शासी निकाय है। यह विश्व एथलेटिक्स, की विश्व शासी निकाय से संबद्ध है।
मुख्यालय: पथुम थानी, थाईलैंड
अध्यक्ष : दहलान जुमान अल हमद
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today