सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 24 May 2024
3 Min Read

23 मई 2024 को डबलिन, आयरलैंड गणराज्य के अवीवा स्टेडियम में खेले गए 2023-24 यूईएफए यूरोपा लीग के फाइनल में इतालवी फुटबॉल क्लब अटलंता बीसी ने जर्मन फुटबॉल क्लब बायर लीवरकुसेन को 3-0 से हरा कर ट्रॉफी पर पहली बार कब्जा किया । इस हार के साथ ही बायर लीवरकुसेन की 51 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड भी टूट गया ।
सीरी ए इटालियन फुटबॉल क्लब, अटलंता बीसी, अपना पहला यूरोपीय फाइनल खेल रहा था। यह बायर लेवरकुसेन का तीसरा यूरोपीय फाइनल था, जिसमें उसने एक जीता और दो हारे हैं ।
फाइनल में, एडेमोला लुकमैन ने मैच के हाफ टाइम तक दो बार गोल करके अटलंता टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई और मैच के 75 मिनट में मैच का अपना तीसरा और अंतिम गोल करके अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।
2023-24 सत्र के जर्मन बुंडेसलिगा चैंपियन बायर लेवरकुसेन फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी जिसके कारण उसके 361 दिनों तक चले 51 मैचों के उनके अजेय रहने का रेकॉर्ड टूट गया । यूरोपा लीग फाइनल से पहले उसकी आखिरी हार मई 2023 में वीएफएल बोचुम से थी।
बायर लीवरकुसेन अपने दूसरे यूरोपीय खिताब की तलाश में था। टीम ने 1988 में यूईएफए कप जीता था। 1971 में यूईएफए (यूनियन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन) ने 1971 में इसके जगह यूईएफए कप शुरू किया था।
बायर लीवरकुसेन ने 2023-24 घरेलू सत्र में अपने 34 लीग मैचों में से 28 मैच जीतकर, 6 ड्रॉ करके बग़ैर कोई मैच हारे अपना पहला बुंडेसलीगा खिताब जीता है ।
यूरोपा लीग के फ़ाइनल मैच से पहले बेयर लीवरकुसेन के पास एक भी मैच गंवाए बिना तीन बड़ी ट्रॉफियां जीतने वाली यूरोप की पहली टीम बनने का सुनहरा मौका था।
यूरोपा लीग फाइनल हारने के बावजूद, बेयर लीवरकुसेन के पास अभी भी डीएफबी पोकल (जर्मन कप) जीतने का मौका है। वह ,25 मई 2024 को कैसरस्लॉटर्न के खिलाफ डीएफबी पोकल का फाइनल खेलेगा ।
यूरोपा लीग का आयोजन यूरोपीय फुटबॉल शासी निकाय यूईएफए द्वारा किया जाता है। इसे चैंपियंस लीग के बाद यूरोपीय पेशेवर फुटबॉल क्लबों के लिए दूसरा सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है।
यूरोपा लीग की शुरुआत यूईएफए द्वारा 1971 में यूईएफए कप के स्थान पर की गई थी।
स्पेन का सेविल फुटबॉल क्लब टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने इसे सात बार जीता है।
यह कप स्पेन के किसी क्लब द्वारा 14 बार जीता जा चुका है।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF