ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल (टीआई) ने 30 जनवरी 2024 को भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (सीपीआई) 2023 जारी किया। सीपीआई में भारत 8 स्थान नीचे फिसलकर 93वें स्थान पर आ गया क्योंकि, 2022 में भारत का स्थान 85वां था।
व्यापारिक लोगों की धारणा पर आधारित है रिपोर्ट:
-
इस सूचकांक को विशेषज्ञों और व्यापारिक लोगों की धारणा के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार के कथित स्तरों को ध्यान में रखकर 180 देशों और क्षेत्रों की रैंकिंग की जाती है।
सीपीआई 2023 में भारत का स्कोर:
- इस रैंकिंग के लिए 0 से 100 के पैमाने का उपयोग किया जाता है। जहां 0 अत्यधिक भ्रष्ट है और 100 बहुत ईमानदार का सूचक है।
-
इस आधार पर 2023 में, भारत का समग्र स्कोर 39 (93वाँ स्थान) रहा जबकि जबकि 2022 में यह 40 (85वाँ स्थान) था।
सीपीआई 2023 में भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति:
-
सीपीआई 2023 रिपोर्ट में भारत को अपने पड़ोसियों के अनुसार बेहतर स्थिति प्रदान की गई गई है। इसमें भूटान (26) और चीन (76) को छोड़कर अन्य देशों को भारत से नीचे स्थान दिया गया है।
- म्यांमार - 162
- बांग्लादेश - 149
- पाकिस्तान - 133
- श्रीलंका - 115
- चीन - 76
- भूटान - 26
- सीपीआई 2023 के अनुसार दक्षिण एशिया में पाकिस्तान (133) और श्रीलंका (115) दोनों ही कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं। ये देश राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं।
-
बांग्लादेश (149) सबसे कम विकसित देश (एलडीसी) की स्थिति से बाहर आ गया है। यह आर्थिक विकास गरीबी में निरंतर कमी और जीवन स्थितियों में सुधार के कारण संभव हुआ है।
- इस सूची में चीन को 76 वें नंबर पर रखा गया है। चीन ने 35 लाख से अधिक सार्वजनिक अधिकारियों को दंडित करके अपनी आक्रामक भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई की है।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में 2024 बड़ा चुनावी वर्ष:
- सीपीआई 2023 के अनुसार, एशिया प्रशांत क्षेत्र में 2024 बड़ा चुनावी वर्ष है। इस दौरान अमेरिका बांग्लादेश, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, सोलोमन द्वीप, दक्षिण कोरिया और ताइवान में लोग मतदान करेंगे।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक औसत से नीचे स्कोर:
- एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 71 प्रतिशत देशों का सीपीआई स्कोर क्षेत्रीय औसत स्कोर 100 में 45 और वैश्विक औसत 43 से कम है।
सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देश:
-
इस रिपोर्ट के अनुसार डेनमार्क पहले स्थान पर है जहाँ भ्रष्टाचार सबसे कम है। जबकि, न्यूजीलैंड (3) और सिंगापुर (5) जैसे देश उच्च स्कोर के साथ कम भ्रष्टाचार वाले देश हैं।
मजबूत भ्रष्टाचार नियंत्रण तंत्र वाले देश:
- रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत भ्रष्टाचार नियंत्रण तंत्र वाले अन्य देशों में जैसे ऑस्ट्रेलिया (14), हांगकांग (14), जापान (16), भूटान (26), ताइवान (28) और दक्षिण कोरिया (32) का स्थान है।
सर्वाधिक भ्रष्टाचार वाले देश:
- सूचकांक के निचले स्थान पर उत्तर कोरिया (172), म्यांमार और अफगानिस्तान(162) का नंबर है।
-
भ्रष्टाचार के मामले में सोमालिया सबसे अधिक भ्रष्ट देश है। दुनिया के 180 देशों की सूची में सोमालिया आखिरी पायदान पर है।
सीपीआई 2023 में अधिकतर देशों का स्कोर 50 से कम:
-
रिपोर्ट में कहा गया है कि दो तिहाई से ज्यादा देशों का स्कोर 50 से कम है,जो इन देशों में बढ़ते भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। वैश्विक स्तर पर औसत स्कोर 43 पर अटका हुआ है।
- ज्यादातर देशों ने 21वीं सदी के दूसरे दशक में या तो कोई प्रगति नहीं की है या उनके स्कोर में और गिरावट आ गई है। जबकि, 23 देश 2023 में अब तक के अपने न्यूनतम स्कोर पर आ गए हैं।