सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चा में स्थान
युकी भांबरी ने 2024 स्विस ओपन गस्टाड टेनिस युगल का खिताब जीता
Updated: 22 Jul 2024
2 Min Read

भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी के साथ साझेदारी में 2024 स्विस ओपन गस्टाड पुरुष युगल खिताब जीता है। 2024 स्विस ओपन गस्टाड 15 से 21 जुलाई 2024 तक स्विट्जरलैंड के गस्टाड शहर में आयोजित किया गया था। यह क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला एक एटीपी 250 स्टार की प्रतियोगिता है।
यह स्विस ओपन गस्टाड टेनिस प्रतियोगिता का 56वां संस्करण था, जो 1915 में शुरू हुआ था।
स्विस ओपन गस्टाड 2024 खिताब युकी भांबरी का तीसरा एटीपी (एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल) खिताब था।
युकी भांबरी युगल खिलाड़ी के रूप में अधिक सफल रहे हैं। उन्होंने तीन युगल एटीपी खिताब जीते हैं।
उनका पहला एटीपी खिताब स्पेन में 2023 मैलोर्का ओपन युगल खिताब था, जिसे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस के साथ साझेदारी में जीता था।
अल्बानो ओलिवेटी के साथ साझेदारी में उन्होंने म्यूनिख, जर्मनी में 2024 बीएमडब्ल्यू ओपन खिताब या बवेरियन इंटरनेशनल टेनिस चैम्पियनशिप जीती थी।
20 जुलाई, 2024 को गस्टाड के रॉय एमर्सन एरिना में खेले गए फाइनल में युकी भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने फैब्रिस मार्टिन और उगो हम्बर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इटली के माटेओ बेरेटिनी ने फाइनल में फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस को हराकर अपना 9वां एटीपी खिताब जीता। यह माटेओ बेरेटिनी का दूसरा स्विस ओपन गस्टाड एकल खिताब था। उन्होंने इससे पहले 2018 में एकल खिताब जीता था।
एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) पुरुषों के पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों की विश्व शासी निकाय है, जो एटीपी टूर के हिस्से के रूप में दुनिया भर में विभिन्न टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित करती है। वार्षिक एटीपी टूर के तहत आयोजित की जाने वाले प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च रैंक वाले प्रतियोगिता मास्टर 1000 हैं और इसके बाद रैंक के हिसाब से क्रमश: एटीपी 500 और एटीपी 250 प्रतियोगिताएं हैं।
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Big Summer Sale with WEB15
Upto 90% OFF + 6 Months Extra Validity + Extra 15% Discount with WEB15 Coupon Code