सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 22 Mar 2024
4 Min Read

21 मार्च 2024 को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा की भारत सरकार ने हिंसाग्रस्त कैरेबियाई देश हैती में फंसे भारतीयों को पड़ोसी देश डोमिनिकन गणराज्य में स्थानांतरित करने के लिए 'ऑपरेशन इंद्रावती' शुरू किया है।
एस जयशंकर ने एक्स साइट पर जानकारी देते हुए अब तक निकाले गए 12 भारतीय नागरिकों की तस्वीर भी साझा की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार हैती में लगभग 75 से 90 भारतीय फंसे हुए हैं और उनमें से लगभग 60 ने भारत लौटने के लिए भारतीय अधिकारियों के पास पंजीकरण कराया है।
पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश हैती में भारत का कोई राजनयिक दूतावास नहीं है। वर्तमान में हैती में यह कार्रवाई पड़ोसी देश डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में स्तिथ भारतीय राजनयिक मिशन के निगरानी में की जा रही है।
भारत सरकार ने संघर्ष क्षेत्र से भारतीयों को वापस लाने के लिए अतीत में विभिन्न अभियान चलाए हैं।
ऑपरेशन अजय (2023)
इसे 2023 में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के इजरायल पर हमले के बाद इजरायल से भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किया गया था।
ऑपरेशन कावेरी (2023)
गृह युद्ध से प्रभावित सूडान से भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया था।
ऑपरेशन गंगा (2022)
2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान पड़ोसी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया था।
ऑपरेशन देवी शक्ति (2021)
अफगानिस्तान सरकार के पतन और तालिबान द्वारा काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन देवी शक्ति शुरू की गई थी।
ऑपरेशन समुद्र सेतु (2020)
इसे कोरोना महामारी के दौरान भारतीय को विभिन्न देशों से भारत वापस लाने के लिए लॉन्च किया गया था।
ऑपरेशन संकट मोचन (2016)
भारतीय वायु सेना ने दक्षिण सूडानी गृहयुद्ध के दौरान भारतीय नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन संकट मोचन शुरू किया।
ऑपरेशन राहत (2015)
यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सेना द्वारा सैन्य अभियान शुरू किए जाने के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने यमन से भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन राहत शुरू किया था
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।