सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 19 Jun 2024
3 Min Read

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2024 टी20 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ न्यूजीलैंड के अंतिम ग्रुप सी मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। यह मैच तरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया था।
2024 टी20 विश्व कप से पहले ही बाहर हो चुकी न्यूजीलैंड की टीम ने पापुआ न्यू गिनी की टीम को 78 रन पर आउट कर दिया, जिसमें ट्रेंट बाउल ने 14 रन पर दो विकेट लिए।
उनके साथी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने मैच में 4-4-0-3 के उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विश्व रेकॉर्ड साझा किया। अपने निर्धारित चार ओवरों में फर्ग्यूसन ने एक भी रन दिए बिना तीन विकेट लिए।
अपने निर्धारित चार ओवरों में एक भी रन नहीं देने की उपलब्धि हासिल करने वाले वह कनाडा के साद बिन जफर के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। 2021 में पनामा के खिलाफ मैच में साद ने 4ओवर में बगैर कोई रन दिये दो विकेट लिए थे।
ट्रेंट बोल्ट ने 2011 में न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों - टेस्ट मैच, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में ब्लैक कैप (न्यूजीलैंड टीम) का प्रतिनिधित्व किया है ।
उन्हें खेलों के तीनों प्रारूपों के फाइनल में खेलने का गौरव भी प्राप्त है। उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में आयोजित पहले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ खेला था। फाइनल न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता।
फिर, वह लंदन में 2019 आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में खेले जहां न्यूजीलैंड ,इंग्लैंड से मामूली अंतर से हार गया।
वह संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित 2021 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे।
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड टीम के टी20 प्रारूप में नियमित खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने चार टी20 विश्व कप खेले हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने ब्लैक कैप्स के लिए 78 टेस्ट मैचों खेले हैं जिसमे उन्होने 317 विकेट लिए।
वह रिचर्ड हैडली (431 विकेट), लंबे समय से नए गेंद के साथी टिम साउदी (380 टेस्ट विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर डेनियल विटोरी (361) के बाद टेस्ट प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
बोल्ट का आखिरी टेस्ट 2022 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ था।
उन्होंने इस प्रारूप में 114 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 211 विकेट लिए हैं। उनका आखिरी वनडे मैच 2023 विश्व कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल था, जिसे भारत ने 70 रनों से जीता था।
2022 में उन्हें न्यूजीलैंड के केंद्रीय अनुबंध से मुक्त कर दिया गया ताकि वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेल सकें. तब से, उन्हें न्यूजीलैंड की ओर से कभी-कभार ही चुना गया है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी के साथ मिलकर बहुत ही शक्तिशाली सीम आक्रमण किया।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today