सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
पूर्व फुटबॉलर मिखाइल कावेलाशविली जॉर्जिया के राष्ट्रपति चुने गए

Utkarsh Classes
Updated: 16 Dec 2024
5 Min Read

पूर्व फुटबॉलर मिखाइल कैवेलशविली को 14 दिसंबर, 2024 को जॉर्जिया का नया राष्ट्रपति चुना गया। जॉर्जियाई राष्ट्रीय टीम और विभिन्न यूरोपीय क्लब टीमों के लिए फुटबॉल खेलने वाले मिखाइल कैवेलशविली को विपक्ष द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के कारण निर्विरोध राष्ट्रपति चुना गया।
रूस समर्थक और पश्चिम विरोधी मिखाइल कैवेलशविली पश्चिम समर्थक मौजूदा राष्ट्रपति सलोमी ज़ौराबिचविली की जगह लेंगे जिसने मिखाइल कैवेलशविली के चुनाव की निंदा की है।
मिखाइल कैवेलशविली 29 दिसंबर 2024 को जॉर्जियाई राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
जॉर्जिया का राष्ट्रपति पद काफी हद तक एक औपचारिक पद है और उसके पास कोई वास्तविक शक्ति नहीं है। असली शक्ति प्रधानमंत्री के पास होता है।
जॉर्जिया के राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है। राष्ट्रपति का चुनाव 300 सदस्यीय निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें जॉर्जियाई संसद के सदस्य और क्षेत्रीय सरकारों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
पीपुल्स पावर पार्टी के संस्थापक मिखाइल कैवेलशविली को राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी का समर्थन प्राप्त था।
राष्ट्रपति चुनाव के दौरान, मतदान करने वाले निर्वाचक मंडल के 225 सदस्यों में से 224 ने मिखाइल कैवेलशविली के पक्ष में मत दिया।
विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया, क्योंकि विपक्ष का मानना है कि अक्टूबर 2024 में हुए संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी के पक्ष में धांधली की गई थी और वह गैर कानूनी है।
जॉर्जिया सोवियत संघ का हिस्सा था और सोवियत संघ के विघटन के बाद 1991 में इसे स्वतंत्रता मिली।
शुरू में यह रूस समर्थक था, लेकिन 2003 में हुए एक लोकप्रिय विद्रोह जिसे ‘रोज़ क्रांति’ कहा जाता है में रूस समर्थक सरकार का तख़्ता पलट दिया गया और एक लोकप्रिय पश्चिमी समर्थक सरकार सत्ता में आई।
रोज़ क्रांति के बाद सत्ता में आए मिखाइल साकाशविली ने पश्चिम समर्थक और रूस विरोधी नीति अपनाई।
मिखाइल साकाशविली के शासन काल के दौरान 2008 में, रूस और जॉर्जिया के बीच एक संक्षिप्त युद्ध हुआ जिसमे जॉर्जिया पराजित हुया और उसके विद्रोही क्षेत्र अब्खाज़िया और दक्षिण ओसेशिया रूसी समर्थन के साथ एक स्वतंत्र देश बन गया।
युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध टूट गए और वर्तमान में भी दोनों के बीच कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं।
2012 में जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी के सत्ता में आने के बाद, देश में धीरे-धीरे पश्चिमी प्रभाव कम होता चला गया।
जॉर्जियाई सरकार ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की निंदा करने से इनकार कर दिया है, और न ही रूस पर अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी गठबंधन के प्रतिबंध में शामिल हुई है।
इस युद्ध के बाद से, रूसी पर्यटक जॉर्जिया में बड़ी ज़्यादा संख्या में आ रहें हैं और 2023 में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बहाल कर दी गईं। दोनों देशों की बढ़ती गर्मजोशी के रूप में रूस ने जॉर्जियाई लोगों के लिए अपनी वीज़ा आवश्यकताओं को हटा दिया है।
26 अक्टूबर 2024 को संसदीय चुनाव हुए, और सत्तारूढ़ दल ने 54% वोटों के साथ 150 सदस्यीय जॉर्जियाई संसद में 89 सीटें हासिल कीं।
चुनाव परिणाम को विपक्ष और पश्चिमी देशों ने मनाने से इंकार कर दिया क्योंकि उनके अनुसार चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं थी और पूरी चुनावी प्रक्रिया में सत्ता पक्ष के पक्ष में धांधली की गई।
संसदीय परिणाम की घोषणा के बाद से, विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में दैनिक विरोध प्रदर्शन किए जा रहें हैं और यूरोपीय समर्थक नीतियों का आह्वान किया है।
2024 के संसदीय चुनाव के बाद सत्ता में आई इराकली कोबाखिद्ज़े सरकार ने घोषणा की है कि देश 27 देशों के यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आवेदन को 2028 तक के लिए टाल दिया गया है।
इसका भी देश में पश्चिम समर्थक लोग काफी विरोध कर रहें हैं।
जॉर्जिया यूरोप में काला सागर के किनारे स्थित एक ट्रांसकॉकेशियन देश है।
राजधानी: त्बिलिसी
मुद्रा: जॉर्जियाई लारी
प्रधानमंत्री: इराकली कोबाखिद्ज़े
क्या आप अपने सपनों के करीब एक कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं?
उत्कर्ष क्लासेज छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) 2024 के लिए अभी पंजीकरण करें और 100% छात्रवृत्ति के साथ आगामी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन बैच में दाखिला लेने का अवसर प्राप्त करें! 22 दिसंबर 2024 को होने वाला यूसीएसएटी सभी उम्मीदवारों को - चाहे वे सरकारी परीक्षा, नीट या जेईई की तैयारी कर रहे हों - अपने प्रदर्शन के आधार पर पूरी या आंशिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका देता है।
5 से 20 दिसंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन खुले रहने के साथ आप उत्कर्ष क्लासेज की इस अभूतपूर्व पहल का हिस्सा बन सकते हैं। बिना किसी खर्च के अध्ययन करने के इस अद्भुत अवसर से न चूकें। आज ही पंजीकरण करें और अपने भविष्य को संवारें!
|
यूसीएसएटी 2024 विवरण |
|
|
टेस्ट का नाम |
छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट |
|
पंजीकरण तिथि |
5 से 20 दिसम्बर 2024 |
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
21 दिसम्बर 2024 |
|
परीक्षा तिथि |
22 दिसम्बर 2024 |
|
परिणाम घोषणा तिथि |
25 दिसम्बर 2024 |
|
परीक्षा केंद्र |
|
|
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन |
|
पंजीकरण लिंक |
|
|
यूसीएसएटी सम्पूर्ण विवरण |
|
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

1-Liner PDFs FREE !
Kumar Gaurav Sir ki Class PDF aur Daily One-Liner CA – Bilkul Free! Rozana preparation ko banaye aur bhi Damdaar!