सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
तख्तापलट की कोशिश के बाद नाइजर कमांडर ने खुद को नेता घोषित किया
Updated: 31 Jul 2023
3 Min Read

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में जनरल अब्दुर्रहमान तियानी ने वैधानिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हिरासत में लेकर स्वंय को वहां का नेता घोषित कर दिया है।
इसके प्रतिक्रिया स्वरूप 30 जुलाई 2023 को नाइजर सैन्य तख्तापलट करने वाले नेताओं पर पश्चिमी देशों ने आर्थिक और यात्रा प्रतिबंध लगाया है। साथ ही अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और पश्चिम अफ्रीकी देशों ने धमकी दी है कि अगर देश के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को एक सप्ताह के भीतर बहाल नहीं किया गया तो वे बल प्रयोग करेंगे।
2021 में, देश के पहले लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण में बजौम को राष्ट्रपति चुना गया था।
पश्चिमी देश में इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि अब्दुर्रहमान तियानी किन देशों के साथ करीबी संबंध रखेगा। क्योंकि नाइजर के पड़ोसी, बुर्किना फासो और माली, दोनों अपने तख्तापलट के बाद से रूस की ओर झुक गए हैं।
पश्चिमी अफ्रीकी राज्यों के 15-राष्ट्र आर्थिक समुदाय (इकोवास) क्षेत्रीय ब्लॉक ने 30 जुलाई को नाइजीरिया में आयोजित एक आपातकालीन सम्मेलन में बाजौम को एक सप्ताह के भीतर बहाल करने का निर्देश दिया है।
इकोवास ने वित्तीय दंड लगाने के साथ-साथ, ब्लॉक ने सभी वाणिज्यिक और वित्तीय लेनदेन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
इसके साथ ही यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने अमेरिका और फ्रांस के साथ मिलकर तख्तापलट करने वाले नेताओं को मान्यता देने से इनकार कर दिया और सुरक्षा सहयोग और बजटीय सहायता को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि नाइजर, विश्व के सबसे गरीब देशों में से एक है जो प्रायः संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूची में अंतिम स्थान पर होता है।
यह एक 15 सदस्यीय क्षेत्रीय समूह है जिसका उद्देश्य घटक देशों की गतिविधि के सभी क्षेत्रों में आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।
इकोवास का विज़न एक सीमाहीन क्षेत्र का निर्माण करना है जहां आबादी को अपने प्रचुर संसाधनों तक पहुंच प्राप्त हो और वह एक स्थायी वातावरण के तहत अवसरों के निर्माण के माध्यम से उनका दोहन करने में सक्षम हो।
स्थापना: 28 मई 1975 (लागोस की संधि के माध्यम से की गई थी)
सदस्य देश : बेनिन, बुर्किना फासो, केप वर्डे, कोटे डी आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लियोन, सेनेगल और टोगो शामिल हैं।
1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से, नाइजर में अक्सर सैन्य तख्तापलट होते रहे हैं।
राजधानी: नियामी
मुद्रा: वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
राष्ट्रपति: मोहम्मद बजौम
लेखक के बारे में

उत्कर्ष क्लासेज
ब्लॉगर
ब्लॉगर
टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF