सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
अब्देल फतह अल-सिसी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
Updated: 03 Apr 2024
3 Min Read

अब्देल-फतह अल-सिसी ने 2 अप्रैल 2024 को मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। वह 2030 तक मिस्र के राष्ट्रपति बने रहेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है। राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने नई प्रशासनिक राजधानी में स्तिथ मिस्र की संसद के मुख्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ ली,जो वर्तमान राजधानी काहिरा से 45 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
राष्ट्रपति सिसी ने दिसंबर 2023 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 88.6% वोटों से जीत हासिल की थी।
अब्देल-फतेह अल सिसी मिस्र की सेना में एक सैन्य अधिकारी थे, जो जुलाई 2013 में जन विद्रोह के बाद निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को सेना द्वारा अपदस्थ किए जाने के बाद मिस्र के सबसे मजबूत नेता के रूप में उभरे।
2014 के राष्ट्रपति चुनाव में, अब्देल-फतह अल-सीसी पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए। 2018 में उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुना गया।
2019 में, मिस्र के संविधान में संशोधन किया गया जिसमें राष्ट्रपति का कार्यकाल चार से बढ़ाकर छह साल कर दिया गया और एक व्यक्ति लगातार मिस्र का राष्ट्रपति बनने की सीमा दो से बढ़ाकर तीन कर दी गई।
मिस्र का राष्ट्रपति वही व्यक्ति बन सकता है, जो मिस्र में पैदा हुआ हो, जिसके माता-पिता मिस्र के नागरिक हों जिसकी उम्र कम से कम 40 वर्ष की हो।
मिस्र के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति राज्य का प्रमुख होता है। वह प्रधानमंत्री (जो सरकार का प्रमुख होता है), मंत्रियों और उप मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
सिसी के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही मिस्र की नई प्रशासनिक राजधानी का विधिवत उद्घाटन भी हो गया।
58 बिलियन डॉलर की इस परियोजना की घोषणा सिसी ने 2015 में की थी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य घनी आबादी वाले काहिरा(मिस्र की पूर्व राजधानी) को भीड़भाड़ और प्रदूषण से राहत दिलाना था। काहिरा की आबादी लगभग 2 करोड़ है।
नई राजधानी में एक नया राष्ट्रपति आवास , एक नया संसद भवन, विदेशी दूतावासों को समर्पित स्थान और विभिन्न सरकारी प्रशासनों के लिए नई इमारतें बनाई जा रही है। नई प्रशासनिक राजधानी काहिरा से लगभग 45 किमी और स्वेज नहर से 60 किमी दूर है।
मिस्र एक अरब देश है जो अफ़्रीका में स्थित है। यह एक प्राचीन सभ्यता है जो नील नदी के आसपास विकसित हुई थी। प्राचीन यूनानी इतिहासकार हेरोडोटस ने मिस्र को नील नदी का उपहार कहा था।
प्रसिद्ध स्वेज़ नहर मिस्र में स्थित है जो भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है।
मुद्रा: मिस्र पाउंड
राष्ट्रपति: अब्देल-फतह अल-सीसी
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF