सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 07 Feb 2025
2 Min Read

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल, इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस आखिरकार 23 जनवरी 2025 को लागू हो गया है। यह जानकारी हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा दी गई थी।
यह पहल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में की थी।
इंटरनेशनल इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस एक अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन और एक कानूनी इकाई बन गया है।
गठबंधन का लक्ष्य 96 देशों जहां ये बड़ी बिल्लियाँ पायी जाती हैं या वे देश जो बड़ी बिल्ली संरक्षण में रुचि रखते हों, को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस में शामिल करना है।
भारत सरकार ,इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस पर फ्रेमवर्क समझौते का डिपॉजिटरी है।
फ्रेमवर्क समझौता एक कानूनी रूप से बाध्यकारी संधि को संदर्भित करता है जो शामिल पक्षों के लिए व्यापक प्रतिबद्धताएं स्थापित करती है।
इस प्रकार जो देश इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा जिसमें शामिल होने के नियमों और शर्तों का उल्लेख है और इसे अपने देश में सक्षम कानूनी प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित करना होगा।
चूंकि इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का सचिवालय भारत में है, इसलिए फ्रेमवर्क समझौते का अनुसमर्थन/अनुमोदन करने के बाद देशों को इसे भारत को देना होगा।
यहां डिपॉजिटरी का मतलब है कि समझौते को उस देश के साथ जमा करना होगा जहां सचिवालय स्थित है।
हाल ही में निकारागुआ, इस्वातिनी, सोमालिया, लाइबेरिया और भारत ने फ्रेमवर्क समझौते को मंजूरी दे दी है और जमा कर दिया है।
अब तक 27 देश इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस के सदस्य हैं।
इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस का उद्देश्य बिग कैट्स की सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करना, उनकी आबादी में गिरावट को रोक कर बढ़ावा देना और उनके आवासों को संरक्षित करना है।
बड़ी बिल्लियाँ में बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस), शेर (पैंथेरा लियो), जगुआर (पैंथेरा ओंका), तेंदुआ (पैंथेरा पार्डस), हिम तेंदुआ (पैंथेरा अनसिया), प्यूमा (प्यूमा कॉनकोलर) और चीता (एसिनोनिक्स जुबेटस) शामिल हैं।
भारत में प्यूमा और जगुआर नहीं पाए जाते।
चीता को 1952 में विलुप्त प्रजाति घोषित कर दिया गया था लेकिन भारत सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकी चीतों को फिर से बसाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू किया है।
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today