सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
अंतरराष्ट्रीय समाचार
क्विटो दूतावास पर छापे के बाद मेक्सिको ने इक्वाडोर के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए
Updated: 08 Apr 2024
3 Min Read

5 अप्रैल 2024 को इक्वाडोर पुलिस द्वारा इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में मैक्सिकन दूतावास पर छापा मारने की घटना के बाद मेक्सिको ने प्रतिक्रियास्वरूप इक्वाडोर के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए। इक्वाडोर पुलिस ने पूर्व इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास जिन्हें मैक्सिकन सरकार द्वारा राजनीतिक शरण दी गई थी, को गिरफ्तार करने के लिए मैक्सिकन दूतावास पर छापा मारा था।
मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने क्विटो में अपने दूतावास पर इक्वाडोर पुलिस की छापेमारी को राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन 1961 का स्पष्ट उल्लंघन और इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए इक्वाडोर सरकार की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।
दक्षिण अमरीकी देश ब्राजील ने इक्वाडोर पुलिस के कदम की आलोचना की तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है।
राजनयिक संपर्क और प्रतिरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन 2 मार्च से 14 अप्रैल 1961 तक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित किया गया था। राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन 1961 के रूप में जानी जाने वाली संधि, उन नियमों और सिद्धांतों को परिभाषित करता है जो यह विनियमित करते हैं कि देशों को एक-दूसरे के राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।
कन्वेंशन के तहत एक देश दूसरे देश में अपना दूतावास खोल सकते है। जिस देश में राजनयिक मिशन स्थापित किया जाता है उसे प्राप्तकर्ता राज्य कहा जाता है।
राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन 1961 का अनुच्छेद 22 यह प्रदान करता है;
मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच राजनयिक उथल-पुथल के कारण जॉर्ज ग्लास इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति है। वह पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के 2013-2017 तक के कार्यकाल में इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति थे। उन्हे दो बार भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया गया है।
2017 में, उन्हें 13.5 मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के बाद छह साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 2020 में उन्हें एक अन्य रिश्वत मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
लेकिन 2022 में एक विवादास्पद फैसले में अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया था।
गिरफ्तारी के डर से, जॉर्ज ग्लास ने 17 दिसंबर, 2023 को क्विटो में स्तिथ मैक्सिकन दूतावास में चले गए थे । उन्होंने वहां राजनीतिक शरण मांगी, और इक्वाडोर पुलिस द्वारा मैक्सिकन दूतावास पर छापा मारने से ठीक पहले मैक्सिकन सरकार ने उन्हें राजनीतिक शरण देने की घोषणा की थी ।
इक्वाडोर दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक देश है।
राजधानी: क्विटो
मुद्रा: अमेरिकी डॉलर
राष्ट्रपति: डेनियल नोबोआ
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
International news
Art and Culture
Defence
Person in News
Place in News
Summit and Conference
Science and Technology
Environment
Science
Agreements and MoU
Economy
Energy
Transport
Important Day
Committee and Commission
Industry
Tourism
Banking and Finance
Health and Disease
Award and Honour
International Organisations
Bilateral Relations
Books and Authors
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF