प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस की आधिकारिक घोषणा फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के प्रस्ताव द्वारा की गई थी।
- तटस्थता से तात्पर्य एक राज्य या व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करने से है।
-
इस वर्ष 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस के थीम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस का इतिहास:
- 2 फरवरी, 2017 को यूएनजीए ने 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस के रूप में घोषित किया।
-
अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाने का संकल्प यूएनजीए में तुर्कमेनिस्तान द्वारा प्रस्तुत किया गया था। जिसे दिसंबर 1995 से स्थायी रूप से तटस्थ राज्य के रूप में मान्यता दी गई है।
- यह प्रस्ताव, शांति की स्थापना और सतत विकास के एजेंडा 2030 पर भी प्रकाश डालता है।
अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस के आयोजन का उद्देश्य:
-
इस दिवस मनाए जाने का उद्देश्य निवारक कूटनीति के उपयोग को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के मूल्य के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है।
अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस का महत्व:
- यह दिवस, निवारक उपायों को समय पर लागू करने और विश्व में शांति को बढ़ावा देने की आवश्यक भूमिका को रेखांकित करता है।
- इसके अलावा, यह तटस्थता की नीति के लाभ, जैसे वैश्विक शांति और विभिन्न देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंधों के बारे में जागरूकता फैलाता है।
- यह संघर्षों में परिणत होने से पहले अंतर्राष्ट्रीय तनाव को कम करने की सबसे प्रभावी रणनीतियों में से एक है।
- यह दिवस हमें वैश्विक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में तटस्थता के महत्व का स्मरण कराता है जो कि वर्तमान परिदृश्य में अत्यंत आवश्यक है।
यूएनजीए द्वारा दिसंबर माह में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस:
-
1 दिसम्बर- विश्व एड्स दिवस
-
2 दिसम्बर- विकलांग व्यक्तियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय दिवस
-
3 दिसम्बर- अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस
-
4 दिसम्बर- आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
-
5 दिसम्बर- विश्व मृदा दिवस
-
7 दिसम्बर- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
-
9 दिसम्बर- नरसंहार के अपराध के पीड़ितों की स्मृति और सम्मान और इस अपराध की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस और अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
-
10 दिसंबर- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
-
11 दिसम्बर- अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस
-
12 दिसम्बर- अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस और अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस
-
18 दिसंबर- अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस और अरबी भाषा दिवस
-
20 दिसंबर- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस
-
21 दिसम्बर- विश्व बास्केटबॉल दिवस
-
27 दिसंबर- अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस