भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति (एमएससी) की 21वीं बैठक 16-17 अक्टूबर, 2023 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक मैत्रीपूर्ण, गर्मजोशी से भरपूर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।
21वीं बैठक की अध्यक्षता:
-
भारत की ओर से आईडीएस मुख्यालय में एकीकृत स्टाफ (सैन्य सहयोग) के सहायक प्रमुख एयर वाइस मार्शल आशीष वोहरा और फ्रांस की ओर से संयुक्त स्टाफ के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य संबंध के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल एरिक पेल्टियर ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
भारत-फ्रांस सैन्य उप समिति:
- भारत-फ्रांस एमएससी मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय और फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त स्टाफ मुख्यालय के बीच रणनीतिक और परिचालन स्तरों पर नियमित वार्ता और उसके जरिए दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विकास के लिए स्थापित एक मंच है।
21वीं बैठक का उद्देश्य:
- चर्चा का केन्द्र मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग तंत्र के दायरे में नई पहलों की तलाश और पहले से जारी रक्षा गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्रांस यात्रा:
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 अक्टूबर, 2023 को पेरिस, फ्रांस के पास गेनेविलियर्स में सफ्रान इंजन डिवीजन के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का दौरा किया।
-
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 से 12 अक्टूबर 2023 तक इटली और फ्रांस की चार दिवसीय यात्रा पर थे।
-
केंद्र की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास को देखा। सफ्रान के ग्लोबल सीईओ ओलिवर एंड्रीज ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया और अपनी टीम के साथ उन्हें विस्तृत जानकारी दी। सफ्रान ने पारस्परिक रूप से सहमत संयुक्त परियोजनाओं पर अपने समकक्षों के साथ काम करके भारतीय विकास की कहानी का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई।
- रक्षा मंत्री ने भारत के साथ सहयोग की अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए फ्रांस की शीर्ष रक्षा कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की।
- राजनाथ सिंह ने भारत में सह-विकास और सह-उत्पादन के लाभ पर प्रकाश डाला, जिसमें अन्य देशों को निर्यात की संभावनाएं भी शामिल हैं।
- उन्होंने भारतीय बाजार के विस्तृत, कुशल मानव संसाधन आधार, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और मजबूत कानूनों जैसे अंतर्निहित लाभों को रेखांकित किया।
5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता:
-
राजनाथ सिंह फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता किया।
- भारत और फ्रांस ने हाल ही में अपने सामरिक साझेदारी के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं।
- दोनों देशों के अहम औद्योगिक सहयोग समेत गहरे और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं।
-
पेरिस में राजनाथ सिंह की बातचीत में सैन्य मंचों के संयुक्त विकास की संभावनाओं पर भी वार्ता किया।