सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
चंद्रिका टंडन ने 67वें ग्रैमी में बेस्ट न्यू एज एल्बम का पुरस्कार जीता

Utkarsh Classes
Updated: 04 Feb 2025
3 Min Read

भारतीय मूल की अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन ने 67वें ग्रैमी अवार्ड्स 2025 में अपने एल्बम त्रिवेणी के लिए 'बेस्ट न्यू एज एल्बम, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी' में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता। 71 वर्षीय चंद्रिका टंडन के लिए यह पहला ग्रैमी पुरस्कार था। इससे पहले चंद्रिका टंडन को उनके एल्बम ‘सोल कॉल’ के लिए 2011 में ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
67वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह 2 फरवरी 2025 को संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में स्थित क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित किया गया था।
ग्रैमी अवार्ड्स को संगीत उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है और यह संयुक्त राज्य अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ रिकॉर्डिंग आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है। पहला ग्रैमी पुरस्कार 1959 में दिया गया था।
चेन्नई में जन्मी चंद्रिका टंडन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-अहमदाबाद की पूर्व छात्रा हैं और उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत सिटीबैंक से की थी। वह एक प्रशिक्षित कर्नाटक और हिंदुस्तानी गायिका हैं।
उन्हें यह पुरस्कार उनके एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए मिला, जो विविध संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन कलाकारों का एक संयुक्त प्रयास है।
एल्बम में विश्व संगीत के साथ वैदिक मंत्र और ध्यानपूर्ण स्वर शामिल हैं।
त्रिवेणी संगीत एल्बम में तीन बार के ग्रैमी विजेता दक्षिण अफ्रीकी बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन और जापानी मूल के सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो का संगीत भी शामिल है।
चंद्रिका टंडन और उनके सहयोगी कलाकारों ने इस पुरस्कार के नामांकित पदम श्री रिकी केज और पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता।
रिकी केज ने अब तक तीन ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं जबकि अनुष्का शंकर ने अभी तक एक भी ग्रैमी पुरस्कार नहीं जीता है।
है ।
67वें गैमी 2025 के महत्वपूर्ण पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है।
वर्ष का एल्बम
वर्ष का रिकॉर्ड
वर्ष का गीत
सर्वश्रेष्ठ नये कलाकार
सर्वश्रेष्ठ पॉप एकल प्रदर्शन
सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम
सर्वश्रेष्ठ रॉक प्रदर्शन
नाउ एंड देन - बीटल्स
सर्वश्रेष्ठ रॉक एल्बम
सर्वश्रेष्ठ रैप प्रदर्शन
सर्वश्रेष्ठ कंट्री एलबम
विजुअल मीडिया (फिल्म और टेलीविजन) के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक
बेस्ट न्यू एज एल्बम, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी
तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today