सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
Updated: 29 Jan 2025
2 Min Read

अलेक्जेंडर लुकाशेंको को अगले पांच साल की अवधि के लिए ,छोटे पूर्वी यूरोपीय देश बेलारूस के राष्ट्रपति के रूप में, लगातार सातवीं बार फिर से चुना गया है। बेलारूस के केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, राष्ट्रपति लुकाशेंको ने 26 जनवरी 2025 को देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की, जिसमें उनके पक्ष में लगभग 87% वोट पड़े।
उनके चुनाव की पश्चिमी यूरोपीय देशों और निर्वासित विपक्षी नेताओं ने धोखाधड़ी के रूप में कड़ी आलोचना की है । अलेक्जेंडर लुकाशेंको के सबसे करीबी सहयोगी देश, रूस और चीन ने उन्हें देश के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी है।
अलेक्जेंडर लुकाशेंको, पहली बार 1994 में राष्ट्रपति चुने गए थे और तब से वे सत्ता में हैं।
वह एक सत्तावादी नेता हैं जिन्होंने देश पर तानाशाह के तरह कठोर शासन किया है।
बेलारूस में 26 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था जिसमें निवर्तमान राष्ट्रपति लुकाशेंको के अलावा चार विपक्षी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई थी।
हालाँकि, लगभग सभी विपक्षी उम्मीदवार लुकाशेंको के समर्थक थे।
2020 में हुए पिछले राष्ट्रपति चुनाव में नतीजे आने के बाद देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। लुकाशेंको पर विपक्षी दलों और पश्चिमी यूरोपीय सरकार ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।
जवाब में, उनकी सरकार ने विपक्षी विरोध पर क्रूर कार्रवाई शुरू की जिसमें हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को देश से निर्वासित कर दिया गया।
1994 में चुने जाने के बाद से, लुकाशेंको ने रूसी नेतृत्व, विशेषकर रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठ संबंध साझा किए हैं।
उसने रूसी सेना को यूक्रेन पर हमला करने के लिए बेलारूसी क्षेत्र पार करने की अनुमति दे दी है।
व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस में रूसी सामरिक परमाणु हथियार तैनात किए हैं।
बेलारूस पूर्वी यूरोप में एक छोटा सा भूमि से घिरा देश है।
बेलारूस ,सोवियत संघ का हिस्सा था और सोवियत संघ के तीन स्लाव गणराज्यों में से एक था। अन्य स्लाव गणतंत्र रूस और यूक्रेन थे।
बेलारूस को पहले बेलोरूसिया या श्वेत रूस के नाम से जाना जाता था।
1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद इसे स्वतंत्रता मिली।
राजधानी: मिन्स्क
मुद्रा: बेलारूसी रूबल
राष्ट्रपति: अलेक्जेंडर लुकाशेंको
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Selection Offer-Last Few Hours!!!
15% Extra OFF + Free Study Material Course Validity Till Exam. Limited Time Only!