सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
चर्चित व्यक्ति
भारतीय मूल की अमेरिकी डॉ.कमल मेंघराजानी को व्हाइट हाउस फेलो सूची में शामिल किया गया

Utkarsh Classes
Updated: 29 Sep 2023
2 Min Read

भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक डॉ. कमल मेंघराजानी को 2023-24 के लिए व्हाइट हाउस फेलो के रूप में 15 व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया है।
व्हाइट हाउस फेलो के रूप में, डॉ. मेंघराजानी एक वर्ष के लिए व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारियों, कैबिनेट सचिवों और अन्य शीर्ष-रैंकिंग प्रशासन अधिकारियों के साथ काम करेंगी। डॉ. मेंघराजानी, अमरीकी राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय में कैंसर मूनशॉट और स्वास्थ्य परिणाम टीमों के साथ काम करेंगे।
डॉ. मेंघराजानी न्यूयॉर्क से हैं। एक उद्यमी के रूप में, उन्होंने एआई का इस्तेमाल कर ,तेजी से कैंसर निदान के लिए एक स्टार्टअप की सह-स्थापना की है। उन्होंने गैर-लाभकारी नौरिश इंटरनेशनल को विकसित करने में मदद की, जो छात्र नेताओं को अंतरराष्ट्रीय विकास कार्यों में सामाजिक उद्यमियों के रूप में शामिल करता है।
डॉ. कमल मेंघराजानी एक कैंसर चिकित्सक हैं जो ल्यूकेमिया के उपचार में विशेषज्ञता रखतीं हैं। ल्यूकेमिया रक्त का कैंसर है जो मानव शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता है। ल्यूकेमिया शब्द ग्रीक शब्द "श्वेत" (ल्यूकोस) और "रक्त" (हैमा) से आया है।
श्वेत रक्त कोशिकाएं मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाती हैं।
व्हाइट हाउस फेलो कार्यक्रम की स्थापना 1964 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन के कार्यकाल के दौरान की गई थी। यह असाधारण अमरीकी युवा नेताओं को अमेरिकी संघीय सरकार के साथ काम करने का मौका प्रदान करता है। फेलो व्हाइट हाउस के वरिष्ठ कर्मचारियों, कैबिनेट सचिवों और अन्य शीर्ष-रैंकिंग प्रशासन अधिकारियों के साथ काम करते जो उन्हे अपने समुदायों में बेहतर रूप में सेवा करने के लिए नेतृत्व विक्षित करने का एक मौका देते हैं।
व्हाइट हाउस वाशिंगटन डी.सी. में स्तिथ एक इमारत का नाम है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है। व्हाइट हाउस का पता 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू, वाशिंगटन डी.सी. है।
व्हाइट हाउस शब्द का प्रयोग अमेरिकी संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा को संदर्भित करने के लिए भी किया जाता है।
यह इमारत पोटोमैक नदी के किनारे स्थित है। संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले पहले राष्ट्रपति थे।
वाशिंगटन डी.सी. ( डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया ) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है।
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Winter Selection Offer is LIVE Now!
Sabhi Online Courses par Up to 90% OFF + ?500 Cashback + 25% Extra Validity New Users & Extension par Extra Savings