मंदीप मोर के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में हराकर 2 सितंबर 2023 को सलालाह, ओमान में खेले गए पहले पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर जीता। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने जनवरी 2024 में मस्कट, ओमान में होने वाले पहले एफ़आईएच पुरुष हॉकी 5s विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 4-4 से बराबर था। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में भारत ने 2-0 गोल से जीत हासिल की।
भारतीय महिला टीम , जनवरी 2024 में मस्कट, ओमान में होने वाले पहले एफ़आईएच महिला हॉकी5s विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।
एफआईएच पुरुष हॉकी5एस विश्व कप 2024 के लिए पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में एशिया से तीन स्थान दांव पर थे।
भारत, पाकिस्तान और मलेशिया ने एफ़आईएच पुरुष हॉकी5s विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया।
ओमान ने मलेशिया को हराकर तीसरा स्थान और कांस्य पदक जीता। हालाँकि, FIH पुरुष हॉकी5s विश्व कप का मेजबान होने के नाते ओमान पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
इस प्रकार एशिया से तीसरे क्वालीफिकेशन स्थान पर मलेशिया ने चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के रूप में दावा किया।
एफआईएच
एफआईएच (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी हॉकी) पुरुषों और महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का शासी निकाय है।
मुख्यालय: लुसान, स्विट्ज़रलैंड
अध्यक्ष: मोहम्मद तैयब इकराम
सदस्य: 140 देश
परीक्षा में संभावित प्रश्न
Q1. जनवरी 2024 में मस्कट, ओमान में होने वाले पहले एफ़आईएच हॉकी5s विश्व कप में भारत के अलावा और किस एशियाई टीमों ने क्वालीफाई किया है?
उत्तर: मेजबान देश के रूप में पाकिस्तान, मलेशिया और ओमान।
Q2. भारत ने ओमान में खेले गए पहले पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में किस देश को हराकर जीत हासिल की?
उत्तर: पाकिस्तान
Q3. पहला पुरुष एशियाई हॉकी 5s विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट 2023 कहाँ आयोजित किया गया था?
उत्तर : सलालाह, ओमान
Q4. ओमान में खेले गए पहले पुरुष एशियाई हॉकी 5s विश्व कप क्वालीफायर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान कौन थे?
उत्तर : मनदीप मोर