Home > Current Affairs > National > India Jumps to 82nd Rank ,Singapore No1 in Henley Passport Index 2024

2024 हेनले पासपोर्ट सूचकांक में भारत 82वें स्थान पर, सिंगापुर शीर्ष पर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India Jumps to 82nd Rank ,Singapore No1 in Henley Passport Index 2024 Index 4 min read

हाल ही में जारी 2024 हेनले पासपोर्ट सूचकांक के अनुसार, हेनले पासपोर्ट सूचकांक पर भारत दो स्थानों के सुधार के साथ 82वे  स्थान पर आ गया है। पिछले साल भारत 84वें स्थान पर था। इस साल सिंगापुर जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बन गया, जबकि पाकिस्तान लगातार चौथे साल दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट बना रहा ।

हेनले पासपोर्ट सूचकांक के बारे में 

  • हेनली पासपोर्ट सूचकांक, यूनाइटेड किंगडम स्थित हेनले एंड पार्टनर्स फर्म द्वारा जारी किया जाता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी निवास और नागरिकता सलाहकार फर्म होने का दावा करती है।
  • हेनले और पार्टनर्स, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए ) के आंकड़े का उपयोग करके हेनले पासपोर्ट सूचकांक संकलित करती हैं।
  • किसी देश की सूचकांक में स्थान  उन देशों की संख्या के आधार पर की जाती है जो उस देश के नागरिकों को वीज़ा मुक्त यात्रा की अनुमति देते हैं।
  • जिस देश के नागरिक को अधिकांश देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा की सुविधा मिलती है , उन्हें शीर्ष स्थान पर रखा जाता है और उस देश को जिसके नागरिक सबसे कम देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं, निचले स्थान पर रखा जाता है।
  • सूचकांक में 199 विभिन्न पासपोर्टों (देशों) और 227 यात्रा स्थलों को रैंक करता है।

भारत 82वें स्थान पर पहुंचा 

  • 2023 में  हेनली पासपोर्ट सूचकांक पर भारतीय पासपोर्ट को दुनिया में 84वें स्थान पर रखा गया था लेकिन 2024 में भारतीय पासपोर्ट की दो स्थानों के सुधार के साथ 82वे  स्थान पर आ गई है।
  • वर्तमान में, एक भारतीय पासपोर्ट धारक बिना किसी वीज़ा की आवश्यकता के 58 देशों की यात्रा कर सकता है।
  • इस साल सिंगापुर के पासपोर्ट को दुनिया का शीर्ष और सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट घोषित किया गया। सिंगापुर के नागरिक दुनिया भर के 227 यात्रा स्थलों में से 195 पर वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
  • संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन थे, जिनमें से प्रत्येक को 192 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुंच प्राप्त थी।

पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट

  • पाकिस्तान का पासपोर्ट लगातार चौथे साल दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट रहा है। उसे सूचकांक में  100वें स्थान दिया गया है  और एक पाकिस्तानी नागरिक 33 देशों की वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकता है।
  • 2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे निचले, 103वें स्थान पर है। एक अफ़ग़ान नागरिक केवल 26 देशों की वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकता है। 
  • हेनले के अनुसार, हेनले पासपोर्ट सूचकांक के प्रकाशन के 19 वर्षों में यह किसी देश के नागरिकों के लिए अब तक का सबसे कम वीज़ा-मुक्त गंतव्य है।
  • अफगानिस्तान से ऊपर सीरिया(102 स्थान ) और इराक(101) हैं।

हेनले पासपोर्ट सूचकांक में शीर्ष दस देश 

2024 हेनले पासपोर्ट सूचकांक पर शीर्ष दस देशों की सूची इस प्रकार है।

स्थान  

देश का नाम  

देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा 

1

सिंगापुर 

195

2

जापान, इटली, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस

192

3

दक्षिण कोरिया, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड 

191

4

न्यूजीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम

190

5

ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल

189

6

ग्रीस, पोलैंड

188

7

कनाडा, हंगरी, माल्टा, चेकिया

187

8

संयुक्त राज्य अमेरिका

186

9

एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात

185

10

आइसलैंड, स्लोवेनिया, लातविया, स्लोवाकिया

184

FAQ

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम स्थित हेनले एंड पार्टनर्स फर्म

उत्तर: 82 (पिछले वर्ष 84)

उत्तर: सिंगापुर इसे दुनिया में नंबर एक स्थान दिया गया है।

उत्तर: 199 देश

उत्तर: अफगानिस्तान सबसे निचले, 103वें स्थान पर था।

उत्तर: 58 देश
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.