सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
पुरस्कार और सम्मान
पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत सभी प्रारूपों में शीर्ष रैंक पर
Updated: 23 Sep 2023
3 Min Read

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शीर्ष रैंक वाली टीम होने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। यह एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई), टी20 अंतर्राष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 रैंक वाली टीम बन गई है।
सितंबर 2023 में तीन मैचों की भारत ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय श्रृंखला से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम टी20 अंतर्राष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर 1 रैंक वाली टीम थी।
22 सितंबर 2023 को पंजाब के मोहाली में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने के एल राहुल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया।.
इस जीत के साथ, भारत एमआरएफ टायर्स पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।
भारत के अब 116 रेटिंग अंक हैं ,पाकिस्तान के 115 और ऑस्ट्रेलियाई टीम 111 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।
हालाँकि, अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आखिरी दो मैच हार जाता है, तो पाकिस्तान फिर से दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम बन जाएगी। सीरीज के अगले दो मैच इंदौर और राजकोट में खेले जाएंगे।
सितंबर की शुरुआत से पहले, भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान तीनों वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान की दौड़ में शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया अपने हालिया दक्षिण अफ्रीका दौरे में पाँच में से तीन मैच हार गया। इसके कारण वह भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले ,नंबर 1 वनडे टीम की रेस से बाहर हो गया है । एशिया कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और वह फाइनल में अपनी जगह बनाने में असफल रहा ।
भारत ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और अपना 8वां एशिया कप खिताब जीतकर बहुमूल्य रैंकिंग अंक हासिल किए ।
पुरुष क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है कि किसी टीम ने सभी प्रारूपों में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त 2012 में यह उपलब्धि हासिल की थी.
मौजूदा समय में चार भारतीय खिलाड़ी सभी खेल प्रारूपों में नंबर 1 हैं।
|
रैंक |
टेस्ट मैच |
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय |
टी-20 अंतर्राष्ट्रीय |
|
1 |
भारत |
भारत |
भारत |
|
2 |
ऑस्ट्रेलिया |
पाकिस्तान |
इंगलैंड |
|
3 |
इंगलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
पाकिस्तान |
|
4 |
दक्षिण अफ्रीका |
दक्षिण अफ्रीका |
न्यूज़ीलैंड |
|
5 |
न्यूज़ीलैंड |
इंगलैंड |
दक्षिण अफ्रीका |
Frequently asked questions

टॉप पोस्ट
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।

Exam Pattern par based daily important questions
A quick daily practice designed to show where you stand today