Home > Current Affairs > International > India finishes U23 World Wrestling Championships 2024 with 9 Medals

भारत ने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में 9 पदकों के साथ अभियान समाप्त किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India finishes U23 World Wrestling Championships 2024 with 9 Medals Sport 4 min read

भारतीय कुश्ती दल ने अपने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 अभियान नौ पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य के साथ समाप्त किया। पिछले साल भी भारतीय कुश्ती दल  ने तिराना में आयोजित यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में 9 पदक - एक स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक जीते थे।

यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन विश्व कुश्ती शासी निकाय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडबल्यूडबल्यू द्वारा किया गया था और 21 से 27 अक्टूबर 2024 तक अल्बानियाकी राजधानी  तिराना में आयोजित किया गया था।

तिराना चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती के 10 भार वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। चैंपियनशिप में 23 वर्ष से कम आयु के पुरुष और महिला दोनों पहलवानों ने भाग लिया।

भारत ने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में  30 सदस्यीय कुश्ती दल भेजी थीं।

चिराग चिक्कारा ने भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण जीता 

चिराग चिक्कारा ने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा में यह स्वर्ण पदक जीता।

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत और रीतिका हुडा के बाद चिराग चिक्कारा यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान हैं। 

अमन सहरावत ने 2022 चैंपियनशिप में 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि रीतिका ने चैंपियनशिप के 2023 संस्करण में 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 2023 संस्करण में, भारतीय पहलवान यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा कर रहे थे क्योंकि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया गया था।

भारतीय पदक विजेता

भारतीय पदक विजेताओं की सूची और उनकी श्रेणी निम्नलिखित है।

क्रमांक  

पहलवान 

वर्ग

पदक 

1

चिराग चिक्कारा

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा

स्वर्ण 

2

अंजली 

महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 59 किग्रा

रजत 

3

विश्वजीत मोर

पुरुष ग्रीको रोमन 55 किग्रा

कांस्य 

4

मोनिका 

महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 68 किग्रा

कांस्य

5

नेहा शर्मा

महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा

कांस्य 

6

शिक्षा

महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 65 किग्रा

कांस्य 

7

अभिषेक ढाका

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 61 किग्रा

कांस्य

8

सुजीत

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 70 किग्रा

कांस्य 

9

विकी 

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 97 किग्रा

कांस्य

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के बारे में 

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग दुनिया में कुश्ती खेल की शासी निकाय है।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की स्थापना 1921 में अंतर्राष्ट्रीय एमेच्योर रेसलिंग फेडरेशन के रूप में की गई थी।

मुख्यालय: कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्ज़रलैंड

अध्यक्ष : नेनाद लालोविक

 

FAQ

उत्तर: 21-27 अक्टूबर 2024 तक तिराना,अल्बानिया में ।

उत्तर: नौ पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक।

उत्तर: पुरुषों की फ्री स्टाइल 57 किग्रा वर्ग में चिराग चिक्कारा।

उत्तर: कॉर्सिएर-सुर-वेवे, स्विट्ज़रलैंड

उत्तर: तिराना.
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.