Home > Current Affairs > International > India Army off to Mongolia to take part in 21st EX- KHAAN QUEST 2024

21वीं एक्स-खान क्वेस्ट 2024 में भाग लेने के लिए भारतीय सेना मंगोलिया रवाना

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
India Army off to Mongolia to take part  in 21st EX- KHAAN QUEST 2024 Military exercise 4 min read

भारतीय सेना की एक टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट में भाग लेने के लिए मंगोलिया के लिए रवाना हो गई है। 21वीं बहुराष्ट्रीय खान क्वेस्टसैन्य अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित की जाएगी। 

खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास के बारे में 

खान क्वेस्ट एक वार्षिक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है जो अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड द्वारा सह-प्रायोजित है और मंगोलियाई सशस्त्र बलों द्वारा क्षेत्र में क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।

जब 2003 में यह सैन्य अभ्यास शुरू हुआ था तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों और मंगोलियाई रक्षा बलों के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास था। 

हालाँकि, 2008 के बाद से मित्र देशों को भी इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाना शुरू किया गया और यह तत्पश्चात यह एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास बन गया।

यह बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ,संयुक्त अभियान चलाने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए दुनिया भर के विभिन्न देशों की सशस्त्र सेनाओं को एक साथ लाता है।

भारतीय सेना और खान क्वेस्ट

भारत खान क्वेस्ट सैन्य अभ्यास में नियमित भागीदार रहा है। इस वर्ष, भारतीय सेना के दल में 40 कर्मी हैं जो मुख्यतः  मद्रास बटालियन से है। इस बार भारतीय सेना के दल में तीन महिला कर्मी - एक अधिकारी और दो सैनिक भी शामिल हैं।

इस सैन्य अभ्यास  में भारतीय सेना की टुकरी बहुराष्ट्रीय सेनाओं के साथ शांति स्थापना अभियानों में साथ- साथ कुशलतापूर्वक काम करने का अनुभव हासिल करेगी और उनके कौशल में निखार आएगा।

यदि भारतीय सेना को भविष्य में संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्देशित शांतिरक्षा अभियानों में तैनात किया जाता है तो इस तरह के अभ्यास का अनुभव बहुत काम आएगा।

भारत मंगोलिया सैन्य संबंध 

भारत और मंगोलिया के बीच मजबूत रक्षा संबंध हैं और दोनों देशों के बीच रक्षा पर संयुक्त कार्य समूह की बैठकें नियमित रूप से होती रहती हैं।

भारत और मंगोलिया दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय नोमैडिक एलीफेंट सैन्य अभ्यास आयोजित करते हैं। 16वां द्विपक्षीय  नोमैडिक एलीफेंट सैन्य अभ्यास जुलाई 2024 में विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई (मेघालय) में आयोजित किया गया था। 

मंगोलिया के बारे में 

मंगोलिया उत्तर मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा देश है। इसके उत्तर में रूस तथा दक्षिण में चीन है।

यह मुख्य रूप से एक बौद्ध देश है जो बौद्ध धर्म की तिब्बती शाखा का अनुयायी है। 

राजधानी :उलानबटार (उलानबटोर)

मुद्रा: तुगरिक 

प्रधान मंत्री: लवसन्नामसराय ओयुन-एर्डीन

FAQ

उत्तर: मंगोलिया इसकी मेजबानी करता है और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड द्वारा सह-प्रायोजित है।

उत्तर: मंगोलियाई राजधानी उलानबातर में , 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक।

उत्तर: नोमैडिक एलीफेंट

उत्तर: तुगरिक

उत्तर: 2003 में
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.