फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 9 जनवरी 2024 को शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटल को अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 34 वर्षीय गेब्रियल अटल फ्रांस के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति हैं।उन्होंने निवर्तमान प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को हटाकर गेब्रियल अटल को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। गेब्रियल अटल फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी बने हैं।