सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9829213213
सीखने के साधन
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
Miscellaneous Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
राष्ट्रीय सामयिकी
चुर्चित व्यक्ति
अंताल्या में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 में धीरज बोम्मदेवरा ने कांस्य पदक जीता
Utkarsh Classes
Updated: 24 Jun 2024
3 Min Read
22 वर्षीय तीरंदाज़ धीरज बोम्मदेवरा ने 23 जून 2024 को अंताल्या, तुर्किये में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 3 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। भारतीय टीम ने अंताल्या में अपना अभियान चार पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ समाप्त किया।
विश्व तीरंदाजी द्वारा 18 से 23 जून 2024 तक अंताल्या, तुर्किये में तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 3 का आयोजन किया गया था।
धीरज बोम्मदेवरा, जो पहले ही 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, ने पुरुषों की रिकर्व प्ले ऑफ स्पर्धा में इटली के ओलंपिक पदक विजेता माउरो नेस्पोल को 7-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।
इससे पहले सेमीफाइनल में धीरज को दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया के किम वूजिन ने हराया था। किम वूजिन ने बाद में फाइनल में ब्राजीलियाई मार्कस डी'अल्मेडा को हराकर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
मिश्रित रिकर्व स्पर्धा में, धीरज बोम्मदेवरा ने भजन कौर के साझेदारी में कांस्य पदक प्लेऑफ़ में एलेजांद्रा वालेंसिया और मटियास ग्रांडे की मैक्सिकन जोड़ी को 5-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।
अदिति स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तुर्की के अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप चरण -3 में साल का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय महिला टीम ने फाइनल में लिसेल जटमा, मीरी-मैरिटा पास और मैरिस टेट्समैन की एस्टोनियाई महिला टीम को हराया।
यह इस साल भारतीय महिला कंपाउंड टीम का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक था।
उन्होंने तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 1, शंघाई, चीन, तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 2 येचिओन, दक्षिण कोरिया और फिर अंताल्या में स्वर्ण पदक जीता है।
साथ ही यह भारतीय महिला टीम के लिए लगातार चौथा विश्व कप चरण का स्वर्ण पदक था, क्योंकि उन्होंने पिछले साल पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2023 चरण 4 जीता था।
21 वर्षीय प्रियांश ने पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में विश्व नंबर 1 खिलाड़ी डचमैन माइक श्लोसेर से हार गए। प्रियांश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि हॉलैंड के माइक श्लोसेर ने स्वर्ण पदक जीता।
वर्तमान प्रारूप में पहला तीरंदाजी विश्व कप 2006 में विश्व तीरंदाजी शासी निकाय विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित किया गया था।
तब से यह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता रहा है और 2024 का आयोजन इस श्रृंखला का 18वां आयोजन है।
18वें तीरंदाजी विश्व कप में चार टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाना है और इनके आयोजन के क्रम के हिसाब से इन्हें चरणों के रूप में जाना जाता है। इस प्रकार 2024 तीरंदाजी विश्व कप का पहला आयोजन चीन के शंघाई में हुआ था इसलिए इसे तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 1 कहा गया।
18वें तीरंदाजी विश्व कप 2024 का कार्यक्रम।
क्रमांक |
तारीख |
कार्यक्रम का स्थान |
1 |
23-28 अप्रैल |
शंघाई, (चीन) |
2 |
21-26 मई |
येचिओन, (दक्षिण कोरिया) |
3 |
18-23 जून |
अंताल्या,(तुर्की) |
फ़ाइनल |
19-20 अक्टूबर |
ट्लाक्सकाला (मेक्सिको) |
दुनिया में तीरंदाजी के खेल को विकसित करने और नियंत्रित करने के लिए 1931 में स्थापित किया गया।
सदस्य: 168 देश
मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
टॉप पोस्ट
लोकप्रिय टैग
Person in News
Government Scheme
Summit and Conference
Report
Science and Technology
Death
Art and Culture
Rajasthan
Banking and Finance
Place in News
State news
Appointment
Committee and Commission
Economy
Agriculture
Uttar Pradesh
Bill and Act
Environment
Art & Culture
Defence
Sport
Uttrakhand
Election
Banking
Visits
Space
Festival
Industry
Transport
Science and Technology
Award and Honour
Frequently asked questions
Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नजदीकी सेंटर पर विजिट करें।
Download All Exam PYQ PDFS Free!!!
Previous 5+ year Questions Papers se karen damdar practice