केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 सितंबर 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ, विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया।
साथ ही दोनों नेताओं ने देहरादून, उत्तराखंड में 12 सितंबर 2023 को 141 पीएम श्री स्कूलों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखी।
- इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित और आधुनिक डेटा संचालित मॉडल विद्या समीक्षा केंद्र उत्तराखंड के 23.50 लाख स्कूली छात्रों के अध्ययन परिणामों को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम होगा।
- केंद्रीय मंत्री प्रधान ने उल्लेख किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कैसे नरेन्द्र मोदी ने राज्य में विद्या समीक्षा केंद्र की शुरुआत की थी।
- एनईपी2020 की शुरुआत के बाद इसका विस्तार पूरे देश में कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में केंद्र के उद्घाटन के साथ ही, राज्य ने गुजरात शिक्षा मॉडल की तर्ज पर विद्या समीक्षा केंद्र आरंभ किया है।
- केंद्रीय मंत्री प्रधान ने उल्लेख किया कि प्रदर्शन, उपस्थिति आदि पर डेटा के अलावा दीक्षा पोर्टल की सामग्री और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) का डेटा, राज्य की स्कूली शिक्षा पर पूरी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
141 पीएम श्री स्कूल:
- केंद्रीय मंत्री प्रधान ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में 141 पीएम श्री स्कूल उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मौजूदा स्कूलों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं।
उपेक्षित बच्चों हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय:
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय उपेक्षित बच्चों की पढ़ाई पूरी कराएगा।
- केंद्रीय मंत्री प्रधान ने राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के अनुरूप अनुसंधान छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी बधाई दी, जिसमें राज्यों के शिक्षकों को उनकी अनुसंधान परियोजनाओं के लिए अनुदान प्राप्त होगा।